फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tension in Ramakrishna Mission and Brahmo Samaj in Shimla, security of the ashram increased

Shimla: शिमला में रामकृष्ण मिशन, ब्रह्मो समाज में तनाव, आश्रम की सुरक्षा बढ़ाई

Mon, 18 Nov 2024 10:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Nov 2024 10:14 AM IST
सार

शनिवार शाम को ब्रह्मो समाज के अनुयायियों ने आश्रम में उपासना शुरू कर दी थी, जिससे माहौल अचानक गरमा गया। 

विज्ञापन
Tension in Ramakrishna Mission and Brahmo Samaj in Shimla, security of the ashram increased
आश्रम की सुरक्षा बढ़ाई - फोटो : संवाद

विस्तार

रामकृष्ण मिशन और ब्रह्मो समाज के बीच चल रहे संपत्ति विवाद के चलते शनिवार रात की घटना के बाद प्रशासन ने रामकृष्ण मिशन आश्रम की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। रविवार रात 15 पुलिस कर्मी और 7 क्यूआरटी जवान पूरे परिसर में तैनात रहे। हर आने-जाने वाले से पूछताछ की जा रही थी।प्रवेशद्वार पर सुरक्षा का सख्त पहरा था। हर आगंतुक से उनके आने का कारण पूछा जा रहा था, और पहचानपत्र दिखाने के बाद ही आश्रम में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। पूरे इलाके में तनाव का माहौल था। शनिवार शाम को ब्रह्मो समाज के अनुयायियों ने आश्रम में उपासना शुरू कर दी थी, जिससे माहौल अचानक गरमा गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: रंगड़ों के हमले में मां ने जान देकर मासूम बेटे को बचाया, घर के पास ही घास काट रही थी महिला
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति तो काबू में आई, लेकिन विवाद ने नई बहस को जन्म दे दिया है। आश्रम के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी संपत्ति पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि ब्रह्मो समाज इसे अपनी संपत्ति होने का दावा कर रहा है। आश्रम परिसर के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी लगातार यह सुनिश्चित कर रहे थे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन तनाव है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करने की अपील की है। पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा के इंतजामों से स्थिति फिलहाल शांत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुयायियों ने लगाए एक दूसरे पर हमले के आरोप
रामकृष्ण मिशन आश्रम शिमला में शनिवार देर रात हुए विवाद मामले में दोनों संस्थाओं के अनुयायियों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सह सचिव स्वामी रामरूपानंद ने बताया कि हिमालयन ब्रह्म समाज ने वर्ष 2014 में जमीन को रामकृष्ण मिशन आश्रम को गिफ्ट डीड कर दिया है। जमीन हड़पने के लिए समानांतर संगठन का गठन किया गया है।  वहीं, हिमालयन ब्रह्म समाज की संयुक्त सचिव शैल पंडित ने बताया कि हिमालयन ब्रह्म समाज ने कानूनी रूप से रामकृष्ण मिशन आश्रम को इस संपत्ति को गिफ्ट डीड कर दिया है। भारतवर्षीय ब्रह्म समाज की अध्यक्ष डाॅ. सुमंता नियोगी और हिमालयन ब्रह्मो समाज शिमला के ट्रस्टी एवं महासचिव विशाल शर्मा ने बताया कि तन्महिमानंद और रामरूपानंद ने परिसर में पूजा कर रहीं महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और कलश भी खंडित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed