फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tempo Traveller accident in swarghat bilaspur

मनाली से दिल्ली लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर पलटा, 14 घायल

Sun, 31 Dec 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर) Updated Sun, 31 Dec 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
Tempo Traveller accident in swarghat bilaspur

मनाली घूमने आए दिल्ली और मिजोरम के पर्यटकों का वाहन (टेंपो ट्रैवलर) बिलासपुर के बैरी व घाघस के बीच नीलकंठ होटल के पास पलट गया। टेंपों एक पलटा खाने के बाद सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में 14 पर्यटकों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से बारह घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से पर्यटक मनाली घूमने आए हुए थे।
विज्ञापन


मनाली घूमने के बाद दिल्ली लौटते समय बैरी से डेढ़ किलोमीटर आगे नीलकंठ होटल के पास पहुंचते ही गाड़ी पलट गई। चालक एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहा था। वहां से गुजर रहे वाहनों व होटल के कर्मियों ने पुलिस घटना की सूचना दी। 108 एंबुलेंस को भी सूचित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tempo Traveller accident in swarghat bilaspur

इसके बाद सभी घायलों को दोपहर 2:30 बजे तक जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचा दिया था। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी में चार महिलाओं और दो बच्चों सहित अन्य लोग सवार थे। 

एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही घायलाें को फौरन जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के नाम
हीना (18) पुत्री धनंजय किशनगढ़ बसंत कुंज दिल्ली
दिवांशी (25) पुत्री प्रसनजीत किशनगढ़ बसंत कुंज दिल्ली
विशाल (29) पुत्र वसुंधा किशनगढ़ दिल्ली
दिलीप (32)  पुत्र सूर्य लाल चौखणा वंशी अपार्टमेंट किशनगढ़ बसंतपुर
तुलसी (30) पत्नि अरुण लाल कमला नगर लवंग तलाई मिजोरम
साढ़े चार वर्षीय आर्यन पुत्र अरुण लाल
अरुण लाल (36) 
मिरल (27) पुत्र सीएच चौखणा भागल किशनगढ़
विनय चौखणा पुत्री सृष्टिधर भागल किशनगढ़,
राजदीप (21) पुत्र धनंजय आरएस अपार्टमेंट दिल्ली
तूफान पुत्र दुर्जय लवंग तलाई मिजोरम
जैनी (31) पुत्री सूर्यलाल किशनगढ़ बसंतकुंज दिल्ली

टायर बदलने पर जैक से उतरी बस खाई की ढलान में अटकी

Tempo Traveller accident in swarghat bilaspur

स्वारघाट (बिलासपुर)। सैलानियों को लेकर मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो बस गहरी खाई में गिरने से बच गई। बस का टायर पंचर हो गया था। टायर बदलने पर बस को जैक से उतारते समय यह हादसा हो गया। खाई की ढलान पर लुढ़क रही बस सफेदे के पेड़ से अटक गई। हादसे में बस के कंडक्टर को मामूली चोटें आई हैं।

जबकि बस में सवार आठ सैलानी बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे मनाली से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस स्वारघाट के समीप नालियां स्थान में एक होटल के आगे खड़ी हुई थी। बस से उतरे पर्यटक चाय पानी व नाश्ता करने लगे। आठ लोग बस में ही बैठे रहे। बस का एक टायर पंचर हो गया था।

जिस कारण बस का चालक व कंडक्टर जैक लगाकर टायर बदलने लग गए। टायर बदलने के बाद कंडक्टर निर्मल सिंह ने जैसे ही जैक को उतारा, बस अचानक ढलान की तरफ लुढ़क कर सड़क की दूसरे तरफ डंगे से नीचे लटक गई। बस का कंडक्टर जैक उतारते समय घायल हो गया। गनीमत रही कि खाई की ढलान पर लगे सफेदे के पेड़ ने बस को खाई में गिरने से रोक लिया।

बस में बैठे पर्यटक जोर जोर से चिल्लाने लगे जिन्हें बाद में सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बस के कंडक्टर निर्मल निवासी रोपड़ को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया की स्वारघाट हादसे में आठ लोग बाल बाल बच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed