{"_id":"5e8de3e58ebc3e76951fd468","slug":"tele-counseling-health-facility-started-in-himachal-remote-areas-people-will-get-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में टेली परामर्श स्वास्थ्य सुविधा शुरू, दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में टेली परामर्श स्वास्थ्य सुविधा शुरू, दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी सुविधा
Wed, 08 Apr 2020 08:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में टेली परामर्श ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा बुधवार से शुरू कर दी गई। इसके लिए दूरदराज भागों के लोग जिलों के अस्पतालों में जाकर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
अस्पतालों में मरीजों का उपचार करते वक्त अगर डॉक्टरों को दिक्कत आ रही हो तो वे इसके लिए टेली परामर्श के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर से बात कर उपचार कर सकेंगे।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि दूरदराज के लोग यदि उन्हें मेडिसिन विभाग से संबंधित बच्चों के विशेषज्ञ व मानसिक रोग के बारे में कोई परामर्श लेना चाहते हैं तो वे नजदीक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से टेली परामर्श से इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन