फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tejendra Singh Bittu was also a member of the screening committee that decided the candidates.

Himachal: प्रत्याशी तय करने वाली स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी थे भाजपा में शामिल तेजेंद्र सिंह बिट्टू

Sat, 20 Apr 2024 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 07:12 PM IST
सार

 शनिवार सुबह बिट्टू के पार्टी छोड़ने की सूचना ने हिमाचल कांग्रेस में हलचल मचा दी। प्रदेश में बीते दिनों छह कांग्रेस विधायकों के बागी होने के मामले को भी बिट्टू के इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Tejendra Singh Bittu was also a member of the screening committee that decided the candidates.
तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तेजेंद्र सिंह बिट्टू हिमाचल में पार्टी के सह प्रभारी होने के नाते लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने वाली स्क्रीनिंग कमेटी में भी शामिल थे। बीते दिनों तक बिट्टू पूरी सक्रियता से प्रत्याशियों के चयन में जुटे हुए थे। शनिवार सुबह बिट्टू के पार्टी छोड़ने की सूचना ने हिमाचल कांग्रेस में हलचल मचा दी। प्रदेश में बीते दिनों छह कांग्रेस विधायकों के बागी होने के मामले को भी बिट्टू के इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता और पूर्व में प्रदेश के सहप्रभारी रह चुके संजय दत्त की फिर से इसी पद पर नियुक्ति होने की संभावना भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


संजय दत्त चुनावी प्रबंधन के माहिर माने जाते हैं। पार्टी ने उन्हें देश भर में हॉट बनी मंडी सीट का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। संजय दत्त इन दिनों में प्रदेश में लगातार बैठकें कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरने में लगे है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तेजेंद्र सिंह बिट्टू के इस्तीफे को लेकर प्रतिक्रिया देने से गुरेज किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिट्टू ने इस्तीफा क्यों दिया, इसका कारण वो ही स्पष्ट कर सकते हैं। हम हाईकमान से जल्द नये सह प्रभारी की नियुक्ति की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed