{"_id":"5ff8641f95a97b073229b9cb","slug":"teenager-girl-pushed-into-brothel-brother-in-law-arrested-with-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को जबरन देह व्यापार में धकेला, महिला सहित जीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को जबरन देह व्यापार में धकेला, महिला सहित जीजा गिरफ्तार
Fri, 08 Jan 2021 07:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Jan 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 15 साल की एक किशोरी को देह व्यापार के धंधे में धकेलने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और पीड़िता के जीजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह मामला चाइल्ड लाइन के माध्यम से सामने आया है। चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर को 1098 के माध्यम से सूचना मिली कि पांवटा उपमंडल में एक नाबालिग का यौन शोषण करवाया जा रहा है। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य निशा चौहान जब मामले की जांच के लिए पहुंची तो नाबालिग ने बताया कि वह पांवटा साहिब में एक महिला के साथ रह रही है। नाबालिग उस महिला के घर का सारा काम करती है।
विज्ञापन
बदले में उसे रहने के लिए जगह और पहनने के लिए कपड़े और खाने के लिए भोजन देती थी। जबकि, काम के बदले में उसे कभी वेतन नहीं दिया गया। इस दौरान पीड़िता ने खुलासा किया कि महिला उससे जबरन देह व्यापार करवाती है। जब नाबालिग ने घर से भागने का प्रयास किया गया तो जीजा उसे वापस वहीं ले आया। चाइल्ड लाइन की टीम ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से उसे उसे शेल्टर होम भेज दिया है। चाइल्ड लाइन टीम के सदस्यों की शिकायत पर आरोपी महिला और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एएसपी सिरमौर बबीता राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन