{"_id":"5bd418d4bdec22695706ff76","slug":"technomac-scam-investigation-deadline-by-himachal-pradesh-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्नोमैक घोटाले की जांच पूरी करने के लिए सरकार ने तय की डेडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्नोमैक घोटाले की जांच पूरी करने के लिए सरकार ने तय की डेडलाइन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले की जांच को जल्द पूरा करने के लिए सरकार ने जांच कर रही सीआईडी को 31 दिसंबर की डेडलाइन दे दी है। राज्य सचिवालय में प्रधान सचिव विजिलेंस व मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जांच एजेंसी को 31 दिसंबर तक जांच पूरी कर 28 फरवरी से पहले मामले से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा जांच में तेजी लाने के लिए कुछ अन्य निर्देश भी दिए गए हैं। चार हजार करोड़ से ज्यादा के इस घोटाले की जांच पर समीक्षा बैठक आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से आए उस पत्र के बाद हुई, जिसमें विभाग ने जांच को सीआईडी से विजिलेंस ब्यूरो को देने को कहा था। दलील यह थी कि लंबे समय से मामला अधीन होने के बावजूद जांच एजेंसी ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
लेकिन बीते दिन हुई बैठक के दौरान जानकारी सामने आई कि मार्च 2018 से अब तक मामले में सीआईडी कंपनी के चार वरिष्ठ अधिकारियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। साथ ही मामले में जांच एजेंसी काफी दस्तावेजों पर काम कर चुकी है।
विज्ञापन
समीक्षा में सामने आने के बाद जांच को सीआईडी के पास ही रखने का फैसला लिया गया। बैठक में कुंडू के अलावा प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान जेसी शर्मा, एडीजी सीआईडी अशोक तिवारी के अलावा विजिलेंस के अधिकारी भी मौजूद रहे।