{"_id":"5d44226e8ebc3e6cf57b38c0","slug":"technomac-scam-in-himachal-ed-wanted-charge-sheet-copy-from-cid","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्नोमैक घोटाला: सीआईडी से ईडी ने मांगी चार्जशीट की कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्नोमैक घोटाला: सीआईडी से ईडी ने मांगी चार्जशीट की कॉपी
Sat, 03 Aug 2019 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43 सौ करोड़ से ज्यादा के टेक्नोमैक घोटाले की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय ने कदमताल शुरू कर दी है। सीआईडी की अंतिम दौर की जांच के बीच ईडी ने जांच एजेंसी से कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट की प्रति मांग ली है। ईडी बैंक लोन से संबंधित घोटाले में मनी लांड्रिंग के पहलू पर जांच करने के लिए सीआईडी की जांच का रिकॉर्ड खंगालना चाह रही है।
विज्ञापन
कर चोरी की शिकायत से शुरू हुए टेक्नोमैक कंपनी के घोटाले में अब मनी लांड्रिंग का मामला भी जांच का मुद्दा बन गया है। कर चोरी तथा फर्जी दस्तावेज के जरिये कागजी उत्पादन दिखाकर कंपनी ने विभिन्न बैंकों से करीब 16 सौ करोड़ का लोन लिया था। इस लोन की रकम का एक भी रुपया कंपनी ने सिरमौर स्थित फैक्ट्री में नहीं लगाया। चूंकि, सीआईडी की जांच में लोन लेने में हुए खेल की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
ऐसे में अब इस भारी-भरकम रकम के किसी और जगह प्रयोग की जांच को लेकर ईडी के कान खड़े हो गए हैं। अब ईडी इस बात की जांच करना चाह रही है कि इस रकम को देश में या फिर विदेश में खपाया गया है। चूंकि, एफआईआर में मनी लांड्रिंग की बात सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन
साथ ही मामले में अभी तक ईडी के पास बैंक या सीआईडी किसी ने भी शिकायत भी नहीं की थी, इसलिए एजेंसी जांच पूरी होने का इंतजार कर रही थी, लेकिन जांच में बैंक से लोन के नाम पर भारी रकम निकलने और उसके कहीं और इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी हरकत में आ गई है। सूत्रों की मानें तो चार्जशीट की प्रति मिलने के बाद ईडी मामले की डिटेल इन्वेस्टिगेशन शुरू कर देगी।