{"_id":"5c48193dbdec2273923c136d","slug":"technomac-scam-himachal-govt-will-cease-the-land-for-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्नोमैक घोटाला : सरकारी नुकसान पूरा करने को जमीनें कब्जे में लेने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्नोमैक घोटाला : सरकारी नुकसान पूरा करने को जमीनें कब्जे में लेने की तैयारी
Wed, 23 Jan 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 43 सौ करोड़ के टेक्नोमैक घोटाले की जांच कर रही सीआईडी के बाद अब राजस्व विभाग ने भी टेक्नोमैक कंपनी के प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। घोटाले की जांच कर रही सीआईडी से मिली जानकारी के आधार पर राजस्व विभाग ने अब कंपनी व उसके प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के नाम दर्ज जमीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोशिश की जा रही है कि उन जमीनों को चिह्नित कर अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। दरअसल, सीआईडी जांच में यह बात सामने आई है कि कंपनी प्रबंधन ने सिरमौर में बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी है। इसी जानकारी को सीआईडी ने राजस्व विभाग से साझा किया था।
विज्ञापन
इसके बाद अब ग्राम पंचायतों में जमीनों के सौदों की जानकारी हासिल की जा रही है, ताकि उनको कब्जे में लेकर राजस्व की भरपाई की जा सके। सूत्रों की मानें तो सीआईडी कंपनी के एमडी राकेश शर्मा पर हर तरह का दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। सीआईडी ने पहले ही उसका पासपोर्ट निरस्त करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय से लगातार संपर्क कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि एमडी के अलावा कंपनी से जुड़े कई अन्य अधिकारियों को भी जांच एजेंसी गिरफ्त में लेने के लिए प्रयास कर रही है।