{"_id":"6424343e4dd590eba20664c7","slug":"technical-university-s-sports-competition-will-be-held-from-april-21-schedule-released-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: तकनीकी विश्वविद्यालय की 21 अप्रैल से होंगी खेलकूद प्रतियोगिता, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU: तकनीकी विश्वविद्यालय की 21 अप्रैल से होंगी खेलकूद प्रतियोगिता, शेड्यूल जारी
Wed, 29 Mar 2023 06:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:22 PM IST
सार
तकनीकी विवि की खेलकूद प्रतियोगिता 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक हिमालयन शिक्षण संस्थान कालाअंब (सिरमौर) में होगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि छात्र और छात्राओं की इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी किया है। तकनीकी विवि की खेलकूद प्रतियोगिता 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक हिमालयन शिक्षण संस्थान कालाअंब (सिरमौर) में होगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि छात्र और छात्राओं की इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
छात्र और छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबाल, कबड्डी, वॉलीबाल, शतरंज, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस और शूटिंग के मुकाबले खेले जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी विवि ने संबंधित सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में अवगत कर दिया है।
विज्ञापन