फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teachers who have already taken summer holidays will not be granted winter vacation

Himachal: गर्मियों की छुट्टियां ले चुके शिक्षकों को नहीं मिलेगा शीतकालीन अवकाश, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Wed, 17 Dec 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Dec 2025 05:00 AM IST
सार

 प्रदेश में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के बीच स्थानांतरित हुए और पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश का लाभ ले चुके शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
Teachers who have already taken summer holidays will not be granted winter vacation
शिक्षक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के बीच स्थानांतरित हुए और पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश का लाभ ले चुके शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे शिक्षक सर्दियों की छुट्टियों के दौरान भी सेवाएं देंगे। इसके लिए उन्हें ग्रीष्मकालीन स्कूलों से सटे शीतकालीन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया जाएगा। निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार मध्य सत्र के दौरान जिन शिक्षकों का स्थानांतरण ग्रीष्मकालीन स्कूलों से शीतकालीन स्कूलों में हुआ है और जिन्होंने पहले ही गर्मियों की छुट्टियां ली हैं, वे एक जनवरी 2026 से मध्य फरवरी तक शीतकालीन स्कूलों में दी जाने वाली छुट्टियों के लिए पात्र नहीं होंगे।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने जिला स्तर पर ऐसे शिक्षकों की पहचान कर सूची तैयार करने को कहा है। उपनिदेशक शिक्षा को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित स्कूलों से विवरण लेकर यह सुनिश्चित करें कि जिन शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश लिया है, उन्हें शीतकालीन अवकाश न दिया जाए और आवश्यकता के अनुसार उनकी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में एक जनवरी 2026 से मध्य फरवरी तक शीतकालीन अवकाश प्रस्तावित है। हालांकि जिन शिक्षकों ने पहले ही गर्मियों की छुट्टियों का लाभ ले लिया है, वे इस अवधि में भी ड्यूटी पर रहेंगे और उन्हें अन्य स्कूलों में सेवाएं देनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर को शीतकालीन स्कूलों में होगा संवाद
- प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में 31 दिसंबर को शिक्षक-अभिभावक संवाद होगा। इस दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। एक जनवरी 2026 से शीतकालीन स्कूलों में अवकाश शुरू होगा। फरवरी से इन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र आरंभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed