{"_id":"59466e544f1c1b22628b4950","slug":"teachers-ultimatum-to-himachal-goveronment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएंडवी शिक्षकों ने सरकार को दिया 30 जून तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएंडवी शिक्षकों ने सरकार को दिया 30 जून तक का अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सैकड़ों सीएंडवी शिक्षकों ने सरकार को मांगे मानने के लिए सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। शिक्षकों का कहना है कि अगर सरकार 30 जून तक उनकी मांगों को नहीं मानती तो 3 जुलाई को वह शिक्षा निदेशालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राजकीय सी एडं वी अध्यापक संघ के बैन तले हाल ही में 10 जून को कुल्लू में संघ की बैठक हुई थ जिसमें प्रमुख 8 मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें नये स्तरोन्नत माध्यमिक स्कूलों में कला अध्यापक व शारीरिक शिक्षकों के पदों की स्वीकृति दिए जाने,
विज्ञापन
विभाग द्वारा जारी 10 सितंबर 2015 की अधिंसूचना को रद्द करने, माध्यमिक स्कूलों में नियमित प्रशिक्षित स्नातकया वरिष्ठ सी एंड वी अध्यापकों को ही प्रभारी बनाने, सीएंडवी अध्यापकों को 20 वर्ष के बाद मिलने वाली दो विशेष वेतन वृद्धियों को 10 या 15 वर्षों के सेवाकाल के बाद देने, स्थानांतरण नीति में संशोधन कर स्थानांतरण कोटा 15 प्रतिशत करने तथा समय अवधि 13 वर्ष से घटा कर 5 वर्ष करना शामिल है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि संघ इन सभी मांगों को तीन वर्षों से विभाग व सरकार के समक्ष लगातार उठाता रहा है लेकिन आजतक केवल आश्वासन ही मिलते रहे । कहा कि अगर 30 जून से पहले इन सभी मांगों पर सरकार व शिक्षा विभाग कोई निर्णय नही लेता है तो संघ मजबूरन 3 जुलाई को शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगा।