फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teachers Recruitment HP: Rohit Thakur said- 2800 new teachers will soon be recruited in government schools.

Teachers Recruitment HP: रोहित ठाकुर बोले- हिमाचल के सरकारी स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे 2800 नए शिक्षक

Wed, 07 Feb 2024 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Feb 2024 07:18 PM IST
सार

बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शास्त्री शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती को लेकर काउसलिंग जारी है। 

विज्ञापन
Teachers Recruitment HP: Rohit Thakur said- 2800 new teachers will soon be recruited in government schools.
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द 2800 शिक्षक भर्ती होंगे। जेबीटी और टीजीटी के 2252 पदों पर बैचवाइज भर्तियां जारी हैं। जल्द ही इनके परिणाम जारी किए जाएंगे। शेष पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। हमीरपुर में स्थापित किए गए नए भर्ती आयोग के साथ इस बाबत चर्चा जारी है। बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शास्त्री शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती को लेकर काउसलिंग जारी है। हाईकोर्ट को जानकारी देने के बाद इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली कक्षा में दाखिलों में छूट देने की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। छह साल की आयु में छूट दी जाएगी। सरकारी और निजी स्कूलों में यह अधिसूचना लागू होगी। पूरे देश में यह व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है लेकिन कुछ मामलों में हम पिछड़े हैं। अब इसमें तेजी लाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पहली और दूसरी कक्षा से इस शैक्षणिक सत्र से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। गणित विषय की अंग्रेजी भाषा में किताबें स्कूलों में उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा के दावे खोखले, लोकसभा चुनाव भी जीतेगी कांग्रेस
शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा के दावे खोखले हैं। उपचुनाव और प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। लोकसभा चुनाव भी हम ही जीतेंगे। भगवान राम में प्रदेश के लोगों की आस्था है। भगवान राजनीति से ऊपर हैं। कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर चुनाव लड़ने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed