फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher on deputation in himachal

शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री ने सुरेश भारद्वाज लिया फैसला

Sat, 20 Jan 2018 02:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 20 Jan 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
teacher on deputation in himachal

प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जगह निदेशालय और उप निदेशक कार्यालयों में डेपुटेशन पर तैनात शिक्षकों को स्कूलों में वापस भेजा जाएगा। शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन


सचिवालय में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में डेपुटेशन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब बहुत अधिक आवश्यकता पर ही शिक्षक डेपुटेशन पर भेजे जाएंगे। पहले से डेपुटेशन पर नियुक्त शिक्षकों को वापस स्कूलों में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


वर्तमान में राजधानी स्थित उच्च, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत तीस से अधिक शिक्षक डेपुटेशन पर नियुक्त है। जिलों में स्थित उपनिदेशक कार्यालयों में 70 से ज्यादा शिक्षक डेपुटेशन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति और अफसरशाही में ऊंची पहुंच रखने वाले कई शिक्षकों ने स्कूलों में जाने की जगह खुद को निदेशालय और उपनिदेशक कार्यालयों में एडजस्ट करवाया हुआ है।

अब सरकार बदलने के बाद अपने डेपुटेशन के लिए अन्य शिक्षक जुगत भिड़ाने में जुट गए हैं। डेपुटेशन करवाने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं को साथ कई शिक्षक रोजाना शिक्षा मंत्री के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।

प्रशिक्षण व्यवस्था को करेंगे मजबूत

teacher on deputation in himachal

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि शिक्षकों का डेपुटेशन सिर्फ डाइट और एससीईआरटी में ही होगा। यहां शिक्षकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था को पहले से और अधिक मजबूत किया जाएगा।

शिक्षकों को नई तकनीक से अवगत करवाना वक्त की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के औचक निरीक्षण पर भी सरकार का जोर रहेगा।

इनरोलमेंट बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की इनरोलमेंट बढ़ाने पर सरकार का विशेष फोकस रहेगा। चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र और तेलंगाना में निजी स्कूलों की जगह सरकारी स्कूलों में अब ज्यादा बच्चे आ रहे हैं।

नई दिल्ली में बीते दिनों आयोजित बैठक में उन्होंने कई राज्यों के शिक्षा मंत्रियों से इसको लेकर चर्चा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed