फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   teacher forced school girl to do house work.

स्कूल आने वाली बच्ची से अपने घर का काम करवाती थी अवार्डी टीचर

Sun, 03 Nov 2019 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
teacher forced school girl to do house work.
डेमो पिक - फोटो : Social media

राजधानी शिमला से सटे मशोबरा ब्लॉक के एक स्कूल में नियुक्त राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त एक शिक्षिका पर स्कूली बच्चे से घर पर काम करवाने का आरोप में जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने एक शिकायत के आधार पर उपनिदेशक शिमला को जांच का जिम्मा सौंप कर रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई शिकायत के मुताबिक शिक्षिका एक बच्चे को रोजाना अपने घर पर ले जाकर घरेलू काम करवाती है। इस बच्चे की कई बार स्कूल में फर्जी हाजिरी लगाई जाती है। किसी स्थानीय व्यक्ति ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है। जिसके आधार पर निदेशालय ने मामले पर जांच बिठाई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि स्कूली बच्चों को घर पर ले जाकर अपने निजी काम करवाना जुर्म है। मामले की विस्तृत जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, बीते कुछ दिनों के भीतर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगने से शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है। कुछ लापरवाह शिक्षकों की वजह से पूरे शिक्षक समाज को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed