फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teacher Eligibility Test: Only 25.86 percent candidates pass in eight subjects

शिक्षक पात्रता परीक्षा: आठ विषयों में महज 25.86 फीसदी अभ्यर्थी पास, हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया परिणाम

Tue, 20 Sep 2022 11:46 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Sep 2022 11:46 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम 25.86 फीसदी रहा। यह नवंबर 2021 में लिए टेट के मुकाबले 11.01 फीसदी अधिक है। 

विज्ञापन
Teacher Eligibility Test: Only 25.86 percent candidates pass in eight subjects
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम 25.86 फीसदी रहा। यह नवंबर 2021 में लिए टेट के मुकाबले 11.01 फीसदी अधिक है। इस बार बोर्ड की ओर से घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में टीजीटी आर्ट्स में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। नवंबर 2021 में यह परीक्षा परिणाम महज 7.01 फीसदी रहा था, जबकि इस मर्तबा परिणाम में यह प्रतिशतता 38.70 फीसदी पहुंच गई है।

विज्ञापन


जबकि पिछली मर्तबा टीजीटी नॉन मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम 21.57 फीसदी घोषित किया गया था, लेकिन इस बार यह परिणाम 10 फीसदी तक ही सिमट गया है। वहीं नवंबर, 2021 में 40 फीसदी रहे उर्दू विषय के टेट परिणाम में इस बार भारी गिरावट आई है। इस बार उर्दू विषय का परिणाम 14.29 फीसदी तक सिमट गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार दो विषयों में एक-एक नंबर ग्रेस मार्क्स के रूप में भी दिया है। 
विज्ञापन


नवंबर 2021 में ली गई अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम की अपेक्षा इस मर्तबा के परिणाम में बढ़ोतरी हुई है। इस बार दो विषयों में अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स भी दिए गए हैं। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed