फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Taxi operators from Punjab Chandigarh and Himachal will gather in Devlok tomorrow

Taxi Operators Dispute: देवलोक में कल जुटेंगे पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटर

Wed, 17 Jul 2024 07:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 17 Jul 2024 07:02 PM IST
सार

गुरुवार को हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ के टैक्सी ऑपरेटर मनाली के 15 मील में बने देवलोक सांस्कृतिक केंद्र में जुटेंगे। समर सीजन में बाहरी राज्यों के टैक्सी ऑपरेटरों के साथ स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों के मतभेद हो गए थे। आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं न हों और पड़ोसी राज्यों के टैक्सी ऑपरेटर आपस में पहले की तरह मिलजुलकर काम करें, इसके लिए यह सम्मेलन अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Taxi operators from Punjab Chandigarh and Himachal will gather in Devlok tomorrow
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के 15 मील में बने देवलोक सांस्कृतिक केंद्र में गुरुवार को हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ के टैक्सी ऑपरेटर जुटेंगे। देवलोक में टैक्सी ऑपरेटरों का मैत्री सम्मेलन होने जा रहा है। इसमे आपसी मतभेद को मिटाने का प्रयास किया जाएगा। इस सम्मेलन में मनाली के पर्यटन कारोबारी भी भाग लेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि समर सीजन में बाहरी राज्यों के टैक्सी ऑपरेटरों के साथ स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों के मतभेद हो गए थे। मनाली में मारपीट की घटना के बाद पंजाब में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। इससे दोनों राज्यों के बीच मतभेद पैदा हो गए। इसका सीधा असर यहां के पर्यटन कारोबार पर देखने को मिला। 15 जुलाई तक चलने वाला पर्यटन कारोबार एक जुलाई को ही सिमट गया। आने वाले समय में इस तरह की घटनाएं न हों और पड़ोसी राज्यों के टैक्सी ऑपरेटर आपस में पहले की तरह मिलजुलकर काम करें, इसके लिए यह सम्मेलन अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


सम्मेलन में पंजाब और चंडीगढ़ के टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित पर्यटन से जुड़ी मनाली की विभिन्न एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन मनाली, होटल एसोसिएशन मनाली, व्यापार मंडल मनाली, लग्जरी कोच यूनियन मनाली, मनाली वोल्वो लग्जरी कोच एसोसिएशन भाग लेंगे। ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटरों यूनियन ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मकरध्वज शर्मा ने बताया कि वीरवार को 15 मील के देवलोक सांस्कृतिक केंद्र में मैत्री सम्मेलन होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में पड़ोसी राज्यों के टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। समर सीजन में हुई मारपीट की घटनाओं के चलते पैदा हुए मतभेद को दूर करने के लिए यह सम्मेलन हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में सभी मिल बैठकर मतभेद दूर करेंगे और पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed