फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Taxi operators chakka jam in manali against giving permits to private buses towards Rohtang

Manali News: टैक्सी ऑपरेटरों का दो घंटे फोरलेन पर चक्का जाम, 10 किमी तक लगीं वाहनों की कतारें

Fri, 02 Jun 2023 08:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jun 2023 08:46 PM IST
सार

 शुक्रवार को मनाली में हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के बैनर तले ऑपरेटरों ने पहले एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और भूतनाथ मंदिर के समीप फोरलेन पर ऑपरेटर करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे।

विज्ञापन
Taxi operators chakka jam in manali against giving permits to private buses towards Rohtang
मनाली में टैक्सी ऑपरेटरों का चक्का जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन स्थल सिस्सू, अटल टनल और रोहतांग दर्रे का निजी बसों को परमिट जारी करने के विरोध में मनाली के टैक्सी ऑपरेटर उग्र हो गए हैं। शुक्रवार को मनाली में हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के बैनर तले ऑपरेटरों ने पहले एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और भूतनाथ मंदिर के समीप फोरलेन पर ऑपरेटर करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे। इससे फोरलेन सड़क, मनाली-लेह सड़क, मनाली वामतट मार्ग पर 10 किलोमीटर के दायरे में वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पर्यटक और आम जनता जाम में फंसी रही। हालांकि एंबुलेंस और स्कूल बसों को प्रदर्शनकारियों ने नहीं रोका। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि टैक्सी ऑपरेटरों के खिलाफ रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान दमकल वाहन मौके पर पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण रहा। गुस्साए टैक्सी ऑपरेटर और उग्र हो गए। प्रशासन ने दमकल वाहन वापस भेजा और यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता भी की। इसके बाद प्रशासन को निजी बसों के परमिट तुरंत रद्द करने की अधिसूचना जारी करनी पड़ी। रोहतांग की ओर सिर्फ हिमाचल के वाहनों को परमिट देने की मांग का समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद ऑपरेटर धरने से हटे। परिवहन विभाग ने कुछ निजी बसों को सिस्सू, अटल टनल और रोहतांग की ओर जाने के परमिट जारी किए थे। इससे ऑपरेटर भरे सीजन में मंदी की मार झेलने को विवश हुए। प्रशासन के साथ मामला उठाने के बाद हल नहीं निकला तो दोपहर करीब 1:45 बजे यूनियन के कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर धरने पर बैठने के बाद ऑपरेटर अपने कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को वार्ता के लिए आधा घंटे का समय दिया। इसके बाद ऑपरेटर 4:00 बजे रैली निकालते हुए भूतनाथ मंदिर गए और फोरलेन पर धरने पर बैठ गए। करीब 6:00 बजे तक ऑपरेटर वहीं पर डटे रहे। इसके बाद एसडीएम रमण कुमार शर्मा और डीएसपी मनाली केडी शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने सूचना दी कि निजी बसों के परमिट रद्द कर दिए गए हैं। इसके बाद ऑपरेटर रोहतांग के लिए सिर्फ हिमाचली टैक्सियों को ही परमिट देने की मांग पर अड़ गए।

यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद पोलू ने कहा कि कई बेरोजगार युवाओं ने कर्ज लेकर टैक्सियां ली है। बसें चलने से उनका कारोबार ठप हो गया। आज भी चार निजी बसें पर्यटकों को लेकर मढ़ी की ओर गई। मजबूरी में यह प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने बसों के परमिट रद्द कर दिए हैं। रोहतांग के लिए हिमाचली गाड़ियों को परमिट देने को लेकर भी सोमवार तक का समय दिया गया है। उसके बाद भी मामला नहीं सुलझा तो 6 जून को फिर चक्का जाम किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता हुई है। उनकी मांगों को आलाधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed