{"_id":"66881b7be26e76df9f0cf1d8","slug":"tarun-bhandari-fell-ill-rakesh-was-questioned-for-4-hours-ravi-thakur-did-not-present-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Cross Voting Case : तरुण भंडारी हो गए बीमार, राकेश से 4 घंटे हुई पूछताछ, रवि ठाकुर नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Cross Voting Case : तरुण भंडारी हो गए बीमार, राकेश से 4 घंटे हुई पूछताछ, रवि ठाकुर नहीं पहुंचे
Fri, 05 Jul 2024 09:42 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 05 Jul 2024 09:42 PM IST
सार
राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग मामले में तलब हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी नहीं पहुंचे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा से पुलिस ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की है। लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस थाना बालूंगज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद विधायकों के होटलों में ठहराने के मामले में पूछताछ के लिए तलब हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी नहीं पहुंचे। पुलिस के मुताबिक उन्होंने मेडिकल भेजकर डायरिया से पीड़ित होने की बात कही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा से पुलिस ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की है। इस दौरान उनसे मामले से जुड़े कई सवाल किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक की जांच में कई अहम सबूत लगे हैं। लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
मोबाइल गुम होने की बात पर उठे सवाल
पुलिस पूछताछ में राकेश शर्मा ने बताया कि उनके पास जो मोबाइल फोन था, वह गुम हो गया है। इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पुलिस उनके फोन को मामले से जुड़ी कई परतों को खोलने में अहम मान रही थी।
विज्ञापन