{"_id":"666aef8160c8366c850fa8c2","slug":"tarring-of-roads-will-be-investigated-in-hp-if-any-irregularity-in-work-then-security-will-be-confiscated-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सड़कों की टारिंग की होगी जांच, काम में हुई गड़बड़ी तो सिक्योरिटी होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सड़कों की टारिंग की होगी जांच, काम में हुई गड़बड़ी तो सिक्योरिटी होगी जब्त
Thu, 13 Jun 2024 06:39 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 13 Jun 2024 06:39 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में सड़कों पर की टारिंग की जांच की जाएगी। काम में गड़बड़ी हुई तो ठेकेदारों की सिक्योरिटी जब्त होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सड़कों की टारिंग की जांच होगी। इसके लिए विभाग ने जांच टीम गठित की है। अगर टारिंग की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। इस वर्ष सरकार ने 2,000 किलोमीटर सड़कों पर टारिंग करने का लक्ष्य रखा है। अगस्त तक टारिंग होनी है। कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशासी अभियंता को टारिंग के समय फील्ड में तैनात रहने के निर्देश दिए गए है। टारिंग में गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदारों की सिक्योरिटी जब्त होगी।
विज्ञापन
हिमाचल में बर्फबारी व बारिश कम होने से कई जिलों में सड़कों को कम नुकसान हुआ है। लाहौल स्पीति, मंडी, किन्नौर, चंबा और जिला शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से ज्यादा सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। टारिंग के लिए आजकल मौसम बेहतर बताया जा रहा है। 30 डिग्री से अधिक तापमान टारिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हिमाचल में सड़कों की टारिंग का काम जोरों पर चल रहा है। राज्य, जिलों और गांव के संपर्क मार्गों में सड़कों की टारिंग की जा रही है। मौसम साथ देता है तो ज्यादा से ज्यादा सड़कों की टारिंग की जाएगी। टारिंग के समय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फील्ड में तैनात रहने को कहा गया है। कार्य में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन