फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tarring of roads will be investigated In HP if any irregularity in work then security will be confiscated

Himachal News: सड़कों की टारिंग की होगी जांच, काम में हुई गड़बड़ी तो सिक्योरिटी होगी जब्त

Thu, 13 Jun 2024 06:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Jun 2024 06:39 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सड़कों पर की टारिंग की जांच की जाएगी। काम में गड़बड़ी हुई तो ठेकेदारों की सिक्योरिटी जब्त होगी।

विज्ञापन
Tarring of roads will be investigated In HP if any irregularity in work then security will be confiscated
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सड़कों की टारिंग की जांच होगी। इसके लिए विभाग ने जांच टीम गठित की है। अगर टारिंग की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। इस वर्ष सरकार ने 2,000 किलोमीटर सड़कों पर टारिंग करने का लक्ष्य रखा है। अगस्त तक टारिंग होनी है। कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशासी अभियंता को टारिंग के समय फील्ड में तैनात रहने के निर्देश दिए गए है। टारिंग में गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदारों की सिक्योरिटी जब्त होगी।

विज्ञापन



हिमाचल में बर्फबारी व बारिश कम होने से कई जिलों में सड़कों को कम नुकसान हुआ है। लाहौल स्पीति, मंडी, किन्नौर, चंबा और जिला शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से ज्यादा सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। टारिंग के लिए आजकल मौसम बेहतर बताया जा रहा है। 30 डिग्री से अधिक तापमान टारिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हिमाचल में सड़कों की टारिंग का काम जोरों पर चल रहा है। राज्य, जिलों और गांव के संपर्क मार्गों में सड़कों की टारिंग की जा रही है। मौसम साथ देता है तो ज्यादा से ज्यादा सड़कों की टारिंग की जाएगी। टारिंग के समय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फील्ड में तैनात रहने को कहा गया है। कार्य में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed