{"_id":"5a44e63e4f1c1b156b8bee44","slug":"tapish-thapa-to-organize-santosh-trophy-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के तपिश थापा को संतोष ट्रॉफी के आयोजन का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के तपिश थापा को संतोष ट्रॉफी के आयोजन का जिम्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने हिमाचल के एकमात्र मैच कमिश्नर तपिश थापा को अगले माह जनवरी में अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी के आयोजन और संचालन की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
संतोष ट्रॉफी पश्चिमी जोन जनवरी में अहमदाबाद में खेली जाएगी। प्रतियोगिता के इस राउंड में पश्चिमी जोन की सात टीमें गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य-प्रदेश, दमन-दीप और लक्षद्वीप भाग लेंगी। हिमाचल से तपिश थापा पहले और एक मात्र मैच कमिश्नर हैं।
विज्ञापन
तपिश धर्मशाला के दाड़ी के रहने वाले हैं। वर्तमान में फरसेटगंज में बतौर शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। फुटबाल मैचों के आयोजन की समस्त जिम्मेदारी मैच कमिश्नर की होती है।
विज्ञापन
इसमें मैच का आयोजन, सुरक्षा मामले, टीम के ठहराव, आवागमन, अनुशासन और मैदान पर होने वाली अन्य सभी गतिविधियां मैच कमिश्नर की स्वीकृति से ही होती हैं।
तपिश थापा को नई जिम्मेवारी मिलने पर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।