फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tanuja Kanwar selected in indian women cricket team

मौज-मस्ती के लिए खेलती थी क्रिकेट, आज टीम इंडिया में हुआ चयन

Sun, 04 Mar 2018 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Sun, 04 Mar 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Tanuja Kanwar selected in indian women cricket team

हिमाचल की एक और बेटी का चयन भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। शिमला जिले के कुठार की तनुजा कंवर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में भारतीय ए टीम से खेलती नजर आएंगी।

विज्ञापन


वॉर्मअप मैच छह और आठ मार्च को मुंबई के बानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन मैचों में कप्तानी भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी मिताली राज करेंगी। भारतीय ए टीम में तनुजा का चयन बाएं हाथ की मध्यम गति की तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है।
विज्ञापन


साल 2013 से हिमाचल की महिला क्रिकेट टीम से खेल रही हैं। जिला शिमला से संबंध रखने वाली 19 वर्षीय तनुजा एचपीसीए (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) अकादमी धर्मशाला में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिमला के रोहड़ू की सुषमा वर्मा भारतीय टीम में पहले से ही बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रही हैं। ऐसे में तनुजा कंवर का भारतीय ए टीम में चयन होने से सूबे की एक और बेटी नीली जर्सी पहनी नजर आएंगी।

तनुजा का अब तक का रिकॉर्ड

Tanuja Kanwar selected in indian women cricket team

एचपीसीए की अंतरिम कमेटी के सदस्य युधिष्ठिर कटोच और प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि तनुजा का चयन भारतीय महिला ए टीम में मध्यम गति की तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने बताया कि तनुजा ने 2011 में एचपीसीए की धर्मशाला स्थित क्रिकेट अकादमी ज्वाइन किया था। 2014 तक उन्होंने यहां प्रशिक्षण लिया।

तनुजा कंवर सीनियर महिला टी-20 मैचों की सीरीज में 2017-18 में हिमाचल से सर्वाधिक सात विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने सीनियर वन-डे 2016-17 सीरीज में 17 विकेट, जबकि अंडर-23 मैचों की सीरीज में 15 विकेट लिए।

तनुजा कंवर घर में भाई-बहनों और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए क्रिकेट खेलती थीं। इसके बाद पता चला कि धर्मशाला में महिला क्रिकेट खिलाडि़यों को कोचिंग दी जाती है तो उन्होंने अकादमी के लिए ट्रायल दिया।

इसमें उनका चयन धर्मशाला स्थित एचपीसीए की क्रिकेट अकादमी के लिए हुआ। तनुजा की दसवीं तक पढ़ाई शिमला के कुठार में ही हुई, 2011 में क्रिकेट अकादमी में आने के बाद जमा दो की पढ़ाई गर्ल्स स्कूल धर्मशाला से की।

वर्तमान में अमृतसर कॉलेज में स्नातक की अंतिम वर्ष की पढ़ाई रही हैं।

अश्विन नहीं अंकित करेंगे इंडिया-ए की कप्तानी

Tanuja Kanwar selected in indian women cricket team

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार से शुरू हो रही देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए टीम की कप्तानी अब आर अश्विन नहीं करेंगे। उनके स्थान पर अब इंडिया बी के मध्यक्रम के बल्लेबाज अंकित रामचंद्र बावने इंडिया ए की कप्तानी करेंगे। आर अश्विन को फिटनेस के चलते एक सप्ताह के लिए आराम दिया गया है।

रविवार इंडिया ए और इंडिया बी टीम के बीच देवधर ट्रॉफी का पहला मैच खेला जाना है। ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने दोनों टीमों का स्क्वायड जारी कर दिया था, लेकिन शनिवार को इसमें फेरबदल किया गया है।

इसमें ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मेडिकल टीम के निर्देशों के बाद सीरीज से बाहर रखा गया है। उन्हें मेडिकल टीम ने एक सप्ताह का आराम करने की सलाह दी है। अश्विन के स्थान पर अंकित बावने इंडिया ए की कप्तानी करेंगे।

मेडिकल टीम की सलाह के बाद बीसीसीआई ने इंडिया ए और इंडिया बी दोनों टीमों में फेरबदल किया है। इसके अलावा सिद्धांत को टीम बी में शामिल किया गया है। अश्विन के स्थान पर झारखंड टीम से शाहबाज नदीम को शामिल किया गया है। इंडिया बी के कप्तान श्रेयश अय्यर हैं। 

नहीं हुआ अभ्यास
देवधर ट्रॉफी के पहले मैच से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाए। हालांकि, दोनों टीमों का अभ्यास का शेड्यूल था, लेकिन अधिकतर खिलाड़ी शनिवार तक धर्मशाला नहीं पहुंचे। ऐसे में रविवार को बिना अभ्यास के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed