{"_id":"a00081f46b80f6fa2a5485c684978061","slug":"tanmay-rahul-simran-became-the-best-athlete","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन्मय, राहुल, सिमरन बने बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन्मय, राहुल, सिमरन बने बेस्ट एथलीट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 May 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी स्थित पुलिस ग्राउंड में चैप्सली स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में अंडर-14 में तन्मय और अंकिता ठाकुर को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन
इनके अलावा अंडर-12 में राहुल और सिमरन, अंडर-16 में सुशांत और आरूषि, अंडर-19 आयु वर्ग में कुनाल और आयूषी को भी बेस्ट एथलीट चुना गया। स्कूल के खेल दिवस में मुख्यातिथि रहे ले. जनरल बलविंद्र सिंह सच्चर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर नवाजा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य परनोती सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी। लंबी कूद अंडर-12 वर्ग में हेमंत मेहता, सोहेव हुसैन और मयंक मोकटा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार पाया।
विज्ञापन
शॉट पुट अंडर 14 लड़कियों के वर्ग में साक्षी, अनाहिता और इशिका, लड़कियों के हाई जंप अंडर 16 में आरुषि , मुस्कान ने पहला और दूसरा जबकि तान्या और विशाखा ने तीसरा, डिस्कस थ्रो अंडर 19 लड़कों के वर्ग में प्रद्युमन, विशाल और सार्थक देष्टा ने क्रमश. पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इन्होंने भी दिखाया दम
1500 मीटर की अंडर 16 वर्ग लड़कों की दौड़ में चिराग, सूर्यांश, सोनम नेगी, लड़कियों की अंडर-19 800 मीटर दौड़ में आयुषि, शिवानी और दीपिका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की अंडर 14 रिले दौड़ में आस्था, अंबिका, महिमा तनु की टीम प्रथम कृतिका, नितिका, अंकिता आरुषि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खो-खो के लड़कों के मुकाबलों में नीलगिरी हाउस के अंकुश और लड़कियों में हिमालयन हाउस की आरुषि ने अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिकेट मुकाबलों में हिमालया हाउस की टीम विजेता रही। इसमें शौर्य वीर सिंह कंवर विंध्या हाउस का अच्छा प्रदर्शन रहा।