नेरचौक (मंडी)। गेट उत्तीर्ण कर आईआईटी दिल्ली में प्रवेश पाने वाली बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहाखर की छात्रा तमन्ना ठाकुर को आरकेएम पब्लिक स्कूल कपाही प्रबंधन ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र भारती, अध्यापिका मंजू वर्मा, बंती देवी, कुसुम ठाकुर ने तमन्ना को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रधानाचार्य और अध्यापिका मंजू वर्मा ने छात्रा को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया। अध्यापकों का कहना है कि तमन्ना बचपन से ही होनहार रही है। कहा कि आईआईटी दिल्ली में प्रवेश पाकर तमन्ना ने न केवल आरकेएम पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया बल्कि पूरे प्रदेश का नाम अपनी मेहनत से देश भर में रोशन किया है। तमन्ना की कामयाबी के लिए स्कूल के संस्थापक सदस्य करम सिंह ठाकुर, रुक्मणी ठाकुर ने भी बधाई दी। संवाद