फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   taekwondo will introduce in the school of himachal

अब स्कूलों में शुरू होगी मार्शल आर्ट की ये तकनीक, पहले जिला स्तर पर होगा ट्रायल

Wed, 04 Oct 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 04 Oct 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
taekwondo will introduce in the school of himachal

अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी रिंग में जंप करके किक मारेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूली खेलकूद प्रतिस्पर्धा में मार्शल मार्शल आर्ट को जोड़ दिया है। जी हां कोरियाई तकनीक ताइक्वांडो को  इसी साल से स्कूलों में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


स्कूलों में खंड स्तरीय प्रतिस्पर्धाएं संपन्न हो गई हैं। इसलिए इस साल ट्रायल के तौर पर जिला की टीमें गठित की जाएंगी। इसके लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से पहले जिला स्तर पर ट्रायल होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन

आठ अक्तूबर को होगा ट्रायल

taekwondo will introduce in the school of himachal

शिक्षा विभाग की अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से ताइक्वांडो को स्कूली खेलकूद में शामिल करने की प्रक्रिया चली थी। इसे कई चरणों और कमेटियों से मान्यता के बाद स्कूली खेलकूद में शामिल कर लिया है। 

इसी साल से स्कूलों में ताइक्वांडो की प्रतियोगिता होगी। उप शिक्षा निदेशक उच्च कांगड़ा केके शर्मा ने बताया कि ताइक्वांडो के लिए कांगड़ा के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल आठ अक्तूबर को है। रावमापा (छात्र) धर्मशाला में आयोजित ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed