T20 World Cup 2024: शिमला में वर्ल्ड कप की जीत पर फूटे पटाखे, सड़कों पर उतर मनाया जश्न
भारत ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर T20 विश्व कप अपने नाम कर लिया। इसकी खुशी हर भारतीय को हो रही है। भारत की शानदार जीत के बाद शिमला शहर जश्न में डूब गया। भारत के विश्व चैंपियन बनने पर शिमला की सड़कों पर देररात तक जश्न का सिलसिला चलता रहा और हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखरी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद शिमला शहर जश्न में डूब गया। जैसे ही टीम इंडिया ने मैच जीतकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया लोग सड़कों पर उतर आए और पटाखे फोड़े तथा खुशी जाहिर की। शहर में चारों तरफ खुशी में आतिशबाजी की गई।
शिमला के मालरोड, लक्कड़ बाजार, संजौली, बैम्लोई और ढल्ली इलाकों में प्रशंसकों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। भारत के विश्व चैंपियन बनने पर शिमला की सड़कों पर देररात तक जश्न का सिलसिला चलता रहा और हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखरी हुई थी। यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का पल था। बैम्लोई के पास रात करीब 12 बजे युवाओं ने सिरमौरी गानों पर नाटी डाली। युवाओं ने कहा कि इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। कहा कि आज जमकर जश्न मनाएंगे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी. मुख्यमंत्री सुक्खू ने ट्वीट कर लिखा कि
''टीम इंडिया ने कमाल कर दिया। टी-20 विश्वकप चैंपियन की ट्राफी पर INDIA का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।''
टीम इंडिया ने कमाल कर दिया।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) June 29, 2024
टी-20 विश्वकप चैंपियन की ट्राफी पर INDIA का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई
यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।#T20WorldCup2024 pic.twitter.com/SmZryaLKCG
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप की जीत पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार जीत हासिल की है. जिसके लिए सभी टीम मेंबर्स को बधाई.
Outstanding! Dominating!
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) June 29, 2024
Victorious 🇮🇳
What a spectacular performance by #TeamIndia in the T20 World Cup 2024 final against South Africa!
Your unparalleled skill, unwavering dedication & indomitable spirit have made every Indian's heart swell with immense pride.
This victory… pic.twitter.com/e8d88AF2OT