फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   T20 Cricket: Semi final and final matches of inter district T20 cricket will be held in Dharamshala

T20 Cricket: धर्मशाला में होंगे अंतर जिला टी-20 क्रिकेट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच

Wed, 21 May 2025 11:49 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 May 2025 11:49 AM IST
सार

 प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से करवाई जा रही अंतर जिला सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
T20 Cricket: Semi final and final matches of inter district T20 cricket will be held in Dharamshala
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से करवाई जा रही अंतर जिला सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाएंगे। वर्तमान में ऊना के संतोषगढ़ और पेखुबेला क्रिकेट मैदानों में अंतर जिला सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें पूल के मुकाबले भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव से पूर्व ही करवा लिए थे। कांगड़ा, मंडी, सोलन, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के बीच मैच खेले गए। इस पूल में कुल्लू की टीम अंकतालिका में पहले और कांगड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में कांगड़ा और कुल्लू ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, पूल बी के मुकाबले टूर्नामेंट की तिथि बदलने के चलते 17 मई से शुरू हुए हैं। पूल-बी में ऊना, हमीरपुर, शिमला, बिलासपुर, किन्नौर और सिरमौर के बीच लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं। पूल बी में टॉप टू में रहने वाले टीमें 25 मई को धर्मशाला स्टेडियम में पूल-ए में टॉप पर रही कांगड़ा और कुल्लू के साथ सेमीफाइनल मुकाबले खेलेगी। सेमीफाइनल मुकाबलों में विजेता रहने वाले टीमों के बीच 26 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


विजेता टीम को एचपीसीए की ओर से ट्राॅफी और नकद राशि दी जाएगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि अंतर जिला सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। भारत-पाक के बीच तनाव के चलते कुछ दिनों के लिए टूर्नामेंट को स्थगित किया था। 17 मई से सभी टूर्नामेंट दोबारा शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed