फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sweets rate hike in shimla

इस दीवाली डिब्बा पैक मिठाईयों की बढ़ी खरीद

Sun, 23 Oct 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
sweets rate hike in shimla
sweets rate hike in shimla
दिवाली पर महंगी हुई मिठाईयां
विज्ञापन

30 फीसदी तक बढ़ गए दाम
बाजारों में डिब्बा बंद मिठाईयों की मांग ज्यादा, कारोबारियों ने बढ़ा दिए रेट
अखरोट, काजू, बादाम के गिफ्ट पैक भी महंगे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली पर दोस्तों और रिश्तेदारों का मुंह मीठा करवाना भी इस बार महंगा पड़ने वाला है। दिवाली पर मिठाईयों की बढ़ी मांग के बीच शहर के कारोबारियों ने इनके दाम बढ़ा दिए हैं। होटलों से लेकर डिब्बा बंद मिठाईयों के रेट 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
इनका तर्क है कि तेल रिफाइंड के रेट बढ़ने के कारण मिठाईयां महंगी हुई हैं।
शहर के बाजारों में नामी मिठाई की दुकानों पर शनिवार को भी खरीदारों का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि, लोग इस बार होटलों की जगह डिब्बा बंद मिठाईयों की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन इनके रेट भी पिछले साल से ज्यादा है। कारोबारियों के अनुसार पैठे से लेकर सभी तरह की डिब्बा बंद मिठाईयां इस बार महंगी हैं। खुले में 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा पैठा डिब्बा बंद होने पर दोगुने रेट यानि 220 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन

सोहन पापड़ी 400 ग्राम के रेट 100 से लेकर 150 रुपये तक हैं। बीते साल इनके रेट 80 से 130 रुपये थे। देसी घी वाली सोहन पापड़ी का 400 ग्राम का पैक 200 से 250 रुपये में मिल रहा है। बीते साल यह डिब्बा 150 से 200 रुपये तक था। डिब्बा बंद गुलाब जामुन और रसगुल्ले के रेट भी 200 से बढ़कर 240 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। वहीं होटलों में गुलाब जामुन 300 रुपये, बेसन 250 से 300 रुपये प्रति किलो है। मिल्कफेड की मिठाईयां भी इस बार दस फीसदी तक महंगी है। मोतीचूर सबसे सस्ता है। 400 ग्राम पैक 200 रुपये में बिक रहा है। वहीं, अन्य सभी मिठाईयां 275 रुपये से लेकर 400 रुपये प्रति 400 ग्राम पैक के दर से बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई फूट्स के गिफ्ट पैक महंगे
काजू, बादाम, अखरोट समेत ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक भी इस बार महंगे हैं। हालांकि, कारोबारियों ने इनके रेट लोगों की सुविधा अनुसार 100 रुपये से शुरू किए हैं लेकिन इनमें काजू, बादाम, अंजीर आदि की मात्रा कम कर दी है। अखरोट 400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। बादाम 800 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed