फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suspension of ig Zaidi ,Negi and Joshi extended for Three months in shimla case

गुड़िया केस: तीन महीने और बढ़ा जैदी समेत नेगी और जोशी का निलंबन

Sat, 13 Jul 2019 11:12 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jul 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
suspension of ig Zaidi ,Negi and Joshi extended for Three months in shimla case
फाइल फोटो

गुड़िया दुराचार और हत्याकांड से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड में आरोपी पुलिस अधिकारियों का निलंबन तीन महीने और बढ़ गया है। सरकार ने आईजी जहूर जैदी, एसपी डीडब्ल्यू नेगी और डीएसपी मनोज जोशी के निलंबन की मियाद 4 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


निलंबित अफसरों को बहाल करने को लेकर सीबीआई को भेजे गए पत्र का काई जवाब न आने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी अफसरों को बहाल करने की सिफारिश सरकार से की थी।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने नियमों का हवाला देते हुए मामले की जांच कर रही सीबीआई को पत्र लिखकर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। सीबीआई से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में सरकार ने निलंबन को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी निलंबित अधिकारी पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे। गुड़िया प्रकरण से जुड़े सूरज लॉकअप हत्या मामले में आईजी जहूर जैदी, एसपी डीडब्ल्यू नेगी और मनोज जोशी समेत नौ पुलिस कर्मियों को सीबीआई ने 2017 में अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया था।

निलंबन के दौरान मिलेगा 75 फीसदी वेतन

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामले में जहूर जैदी को 5 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद डीडब्ल्यू नेगी को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। डीएसपी मनोज जोशी को 26 अप्रैल को स्वास्थ्य कारणों ंसे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। फिलहाल, सभी अधिकारी निलंबित हैं। उन्हें इस अवधि में पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट करना है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी भी अधिकारी के निलंबन के तीन महीने तक आधा वेतन मिलता है। इस मियाद के दौरान अगर जांच पूरी न हो या निलंबन वापस न लिया जाए तो वेतन का 75 फीसदी निलंबित कर्मचारी को मिलने लगता है। इस मामले में भी निलंबित अधिकारियों को डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में उन्हें भी वेतन की 75 फीसदी राशि निलंबन के दौरान दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed