फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suspended doctors can be terminated: kaul singh thakur

स्वास्थ्य मंत्री बोले, बर्खास्त किए जा सकते हैं निलंबित डॉक्टर

Wed, 07 Jun 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Jun 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
suspended doctors can be terminated: kaul singh thakur

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि सात डॉक्टरों को सरकारी सेवाओं से गैर हाजिर रहने और निजी प्रैक्टिस करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


इन्हें चार्जशीट किया जा रहा है। मरीजों की गवाही ली जा रही है। अगर इन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से सिद्ध हुए तो इन्हें बर्खास्त किया जा सकता है। 

कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि अन्य डॉक्टरों पर भी विभाग की नजर है। उन्होंने कहा कि कुछ डॉक्टर बार-बार निर्देशों के बावजूद जेनेरिक के बजाय ब्रांडेड दवाएं लिख रहे हैं। ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

डाक्टरों ने लड़ी लंबी लड़ाई

suspended doctors can be terminated: kaul singh thakur

नए कानून के लिए डॉक्टरों ने लंबी लड़ाई लड़ी है। कई बार हड़ताल पर गए। सीएम वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से लगातार मिलते रहे। हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रधान डॉ. जीवानंद चौहान ने कहा कि दस साल से लड़ाई लड़ी जा रही थी। बीच में कानून तो बनाया मगर उसे जमानती अपराध बनाया गया। 

डॉक्टर चाहते थे कि इसे गैर जमानती अपराध बनाया जाए। वर्ष 2015 से फरवरी 2017 तक डॉक्टरों ने कई बार हड़ताल की। डॉ. जीवानंद ने कहा कि नया कानून अब न केवल डॉक्टरों पर लागू होगा बल्कि अस्पताल की तमाम संपत्तियों पर भी लागू होगा। नर्सें, फार्मासिस्ट और कई अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी अस्पताल का ही हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed