फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suspected death of Anganwadi assistant, police started investigation in the case

आंगनबाड़ी सहायिका की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 10 Jan 2020 10:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jan 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Suspected death of Anganwadi assistant, police started investigation in the case
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के हमीरपुर जिले के तहत पुलिस चौकी गलोड़ के तहत एक आंगनबाड़ी सहायिका की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक की पहचान किरणा कुमारी पत्नी अरविंद कुमार निवासी गांव नगेहरड़ा डाकघर गाहली, गलोड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्जकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


करीब पांच वर्ष पहले नौहंगी की रहने वाली किरणा कुमारी की शादी गलोड के गांव नगेहरड़ा के रहने वाले अरविंद कुमार के साथ हुई थी। वह गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में बतौर सहायिका सेवाएं दे रही थी। किरणा कुमारी के दो बच्चे हैं। एक बेटी ढाई वर्ष और दूसरी बेटी आठ माह की है। पति वाहन चालक काम करता है। किरणा कुमारी की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर और उसके बाद डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन तबीयत में सुधार ना होने पर हमीरपुर से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।त् जहां दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में सबसे पहले पुलिस थाना बड़सर को सूचना मिली। जिसके बाद इस मामले को पुलिस चौकी गलोड़ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किरणा कुमारी की टांडा में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed