फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sushil kumar shinde in himachal congress working committee meeting

कांग्रेस सरकार और संगठन नेताओं को शिंदे ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

Fri, 04 Aug 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 04 Aug 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
Sushil kumar shinde in himachal congress working committee meeting

कांग्रेस सरकार-संगठन में चल रहे तनाव के बीच नए प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने पार्टी कार्यालय में सभी नेताओं और पदाधिकारियों को कसम दिलाई कि वे आपस में नहीं लड़ेंगे। उन्होंने एकजुटता का पाठ पढ़ाया।

विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पुरानी बातें छोड़कर एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी तरह की टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। आपसी टीका-टिप्पणियों से कांग्रेस को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन


उन्होंने संगठन को सर्वोपरि कहा और बोले कि इसी से सरकार का गठन होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एकमात्र लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव जीतना है। इसके लिए सबको एकजुट होकर काम करना चाहिए। शिंदे ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी के पक्ष में एकजुटता और पार्टी विरोधी बयानबाजी न करने को लेकर शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार-संगठन में चल रहे तनाव के बीच नए प्रभारी ने ली क्लास

Sushil kumar shinde in himachal congress working committee meeting

शिंदे वीरवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संबोधित कर रहे थे। यह बैठक शिंदे के स्वागत में रखी गई थी। उन्होंने कहा कि आपसी टीका-टिप्पणी से पार्टी को ही नुकसान पहुंचता है। वे हिमाचल कांग्रेस के लिए नए नहीं हैं। जब वर्ष 1992-93 में हिमाचल प्रभारी थे, तो पार्टी के कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश था।

इससे हिमाचल में सरकार बनी थी। इस दफा भी वे ऐसा ही जोश कार्यकर्ताओं में देख रहे हैं। इस बैठक में को प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी रणजीत रंजन ने भी संबोधित किया और व्यापक दिशा-निर्देश दिए। इसमें शिंदे ने सभी जिला अध्यक्षों और अन्य तमाम नेताओं को अपनी बातें रखने का अवसर दिया।

शिंदे ने सभी जिला अध्यक्षों को जिले में हुए विकास कार्यों की पूरी रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा। 12 बजे शुरू हुई यह बैठक शाम पांच बजे तक चली। सह प्रभारी रणजीत रंजन ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनको हिमाचल प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। वे जोश और होश के साथ प्रदेश में 2017 में दोबारा सरकार बनाएंगे।

यूथ कांग्रेस के जरनल सेक्रेटरी विनोद सस्पेंड

Sushil kumar shinde in himachal congress working committee meeting

पीटरहाफ में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के सामने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी किए जाने पर कांग्रेस यूथ जरनल सेक्रेटरी विनोद जिंटा को सस्पेंड कर दिया है। पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

मंत्री और अन्य प्रमुख नेता रहे मौजूद 
बैठक में मंत्री विद्या स्टोक्स, ठाकुर कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, अनिल शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, कुछ विधायक, सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी, रोहित ठाकुर, विनय कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रकुमार, हर्ष महाजन, गंगूराम मुसाफिर, गीता नेगी, केहर सिंह खाची, पूर्ण चंद ठाकुर, बीरू राम किशोर, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, रामलाल ठाकुर, अजय महाजन, हर्षवर्द्धन

चौहान, रवि ठाकुर, नरेश चौहान, संजय अवस्थी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रवक्ता कुलदीप पठानिया, भुवनेश्वर गौड़, आईएन मेहता, केवल सिंह पठानिया, प्रदीप वर्मा, केशव नायक आदि ने भी विचार रखे। 

शिंदे 16 से करेंगे प्रदेश के दौरे 
शिंदे ने कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष सहित बहुत जल्द प्रदेश का दौरा करेंगे। जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 16 और 17 अगस्त को धर्मशाला, 18 को मंडी, 19 को कुल्लू और 20 अगस्त को लाहौल स्पीति का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed