सर्वे में खुलासा! सप्ताह के आखिर और छुट्टियों में अधिक सड़क हादसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सप्ताह के आखिर और छुट्टियों के दौरान ज्यादातर सड़क हादसे होते हैं। जनवरी से मार्च 2018 तक 108 एंबुलेंस को आधार बनाकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं सप्ताह के अंत और दोपहर 2 से रात को 9 बजे के बीच होती हैं।
इस दौरान सैलानियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में 719 ऐसे स्थान हैं, जहां सबसे अधिक दुर्घटनाओं की प्रवृत्ति रही है। 257 ऐसे स्थान हैं, जहां बार-बार हादसे होते हैं। प्रदेश में 31 ऐसे स्थान हैं, जहां बहुत ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं।
प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं होने का मुख्य कारण निम्न स्तर की सड़क सुविधा, गति की अनदेखी, ड्राइविंग के साथ शराब का सेवन, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाना आदि है।
सात वर्षों में 58029 सड़क हादसे
विभिन्न जिलों में सात वर्षों में 58029 सड़क हादसे हुए हैं। कांगड़ा में 10604, ऊना में 7902, सोलन में 7375, शिमला में 7066, मंडी में 6077, सिरमौर में 5743, बिलासपुर में 4023, हमीरपुर में 4023, कुल्लू में 2185, चंबा में 2022 किन्नौर में 340 और लाहौल-स्पीति में 263 हादसे हुए हैं।
उधर, हिमाचल में जीवीके ईएमआरआई के प्रभारी मेहुल सुकुमारन ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि ऐसे कई स्थान हैं, जहां बार-बार हादसे हो रहे हैं। हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।