फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   suresh kashyap said that of a family of Congress leaders Don't open mouth on dictatorship

Himachal BJP: सुरेश कश्यप बोले- कांग्रेस नेताओं का एक परिवार की तानाशाही पर मुंह नहीं खुलता

Fri, 09 Sep 2022 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Sep 2022 06:50 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सच पर झूठ को थोपने, लोकतंत्र को परिवारवाद की बेड़ियों में जकड़ने और जनता की जरूरतों को पूरा करने के बजाय एक परिवार के हाथ में सत्ता बनाए रखने के प्रयास करने में यकीन रखती है।

विज्ञापन
suresh kashyap said that of a family of Congress leaders Don't open mouth on dictatorship
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि जिन कांग्रेस नेताओं का अपनी पार्टी के अंदर एक परिवार की तानाशाही पर मुंह नहीं खुलता, वे हिमाचल में आकर लोकतांत्रिक मूल्यों के कमजोर होने का रोना रो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता अलका लांबा के बयान पर पलटवार करते हुए यह बात कही। लांबा ने केंद्र सरकार की नीतियों को तानाशाही करार दिया है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सच पर झूठ को थोपने, लोकतंत्र को परिवारवाद की बेड़ियों में जकड़ने और जनता की जरूरतों को पूरा करने के बजाय एक परिवार के हाथ में सत्ता बनाए रखने के प्रयास करने में यकीन रखती है। अलका लांबा केंद्र सरकार की किसी नीति को तानाशाही बता रही हैं, क्या देश के करोड़ों लोगों को पहली बार आयुष्मान भारत योजना से मुफ्त इलाज करना तानाशाही है।

विज्ञापन


गरीब लोगों के घर नल से शुद्ध देने की मुहिम तानाशाही है। गरीबों के लिए करोड़ों शौचालयों का निर्माण करना तानाशाही है? देश में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस का अपना इतिहास तानाशाही का रहा है। जब कांग्रेस का कोई नेता गांधी परिवार की तानाशाही पर सवाल उठाता है तो उसे या तो निकाल दिया जाता है या पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया जाता है।कश्यप ने कहा कि साल 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद देश मजबूत हुआ है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व का ही असर है कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। विश्व शक्ति के रूप में उभरे भारत की आर्थिक और सामरिक ताकत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed