फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suresh chandel meets bjp president Amit Shah in delhi

कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले चंदेल

Tue, 26 Mar 2019 07:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
suresh chandel meets bjp president Amit Shah in delhi

कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर पार्टी में अपनी उपेक्षा का दुखड़ा सुनाया। सूत्रों के अनुसार हालांकि अपनी बात कहने के बावजूद उन्हें शाह से संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन


अब वह अपनी अगली सियासी रणनीति 28 मार्च को ही तय करेंगे। कांग्रेस में जाना है कि नहीं, इस पर भी उसी दिन फैसला होगा। चंदेल ने जहां बीते दिनों कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से भेंट की, वहीं सोमवार शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मिले।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के कहने पर ही वह शाह से मिले। नड्डा ने उन्हें भाजपा में ही बने रहने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान चंदेल ने प्रदेश भाजपा में अपनी अनदेखी की भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदेल ने शाह को बताया कि वह बिलासपुर में अपने हलके से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनका टिकट यह कहकर काटा कि सर्वेक्षण उनके पक्ष में नहीं हैं, जबकि ये उनके पक्ष में ही थे। उन्होंने कहा कि टिकट कटने के बाद भी उन्हें यह नहीं बताया गया कि उनकी पार्टी में क्या भूमिका रहेगी।

29 को होना है कांग्रेस के टिकटों पर फैसला

इसके बाद अभी तक उनकी उपेक्षा होती रही। वहीं, सुरेश चंदेल ने मंगलवार को पुष्टि की कि पिछले दिन उनकी अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात हुई है।

शाह ने उनका मामला देखने की बात की है। चंदेल ने कहा कि वह 28 को ही तय करेंगे कि कांग्रेस में जाना है कि नहीं। सुरेश चंदेल टिकट मिलने की शर्त पर ही कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते हैं।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से एक दिन पहले ही उनका नाम कांग्रेस के टिकटार्थियों के पैनल में शामिल करने का आश्वासन दिया है। इसीलिए चंदेल ने कांग्रेस में शामिल होने की संभावित तिथि 28 मार्च तय की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed