फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suresh bhardwaj statement in himachal assembly over teacher transfer

डराकर सीएम के इलाके में भेजे जा रहे शिक्षक, फिर भी कर रहे मैनेज: भारद्वाज

Mon, 18 Feb 2019 06:27 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 18 Feb 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
suresh bhardwaj statement in himachal assembly over teacher transfer

शिक्षा को लेकर लाए गए कटौती प्रस्ताव का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में शिक्षकों की रिक्तियों को पूरी तरह से दूर कर दिया गया है। कुछ जिलों में जल्द रिक्तियां दूर कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र के दुर्गम इलाके छतरी में भी शिक्षकों की कमी है। डराकर सीएम के इलाके में शिक्षक भेजे जा रहे हैं फिर भी वह शिक्षक मैनेज कर लेते हैं और वहां नहीं जाते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साल 2018 में विभिन्न श्रेणियों के 3013 शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं। 5502 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। शिक्षा मंत्री के जवाब के बाद शिक्षा पर लाया गया विपक्ष का कटौती प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में देरी के चलते बीते साल स्मार्ट वर्दी नहीं दी जा सकी। भविष्य में ऐसी चूक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनवरी 2018 में पूर्व सरकार द्वारा साल 2017 में दी जाने वाली वर्दी आवंटित की।

हमें लगा कि यह वर्दी साल 2018 की है। बाद में स्थिति स्पष्ट होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई। उन्होंने बताया कि सत्ता परिवर्तन होने के बाद उनकी सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप भी दिए।

निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने को लेंगे कानूनी राय

इसका पता भी बाद में चला कि यह लैपटॉप भी 2017 के हैं। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के साथ-साथ अब कॉलेजों के 900 मेधावियों को भी लैपटॉप दिए जाएंगे। इन्हें डोंगल और एक जीबी डाटा भी दिया जाएगा।

 इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों को बैग और पानी के लिए स्टील की बोतलें भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट घटना चिंतनीय है। इसके लिए सरकार ने प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू की हैं।

स्कूलों में अब परंपरागत तरीकों की जगह वैज्ञानिक तरीकों से पढ़ाई करवाई जा रही है। स्मार्ट क्लास रूम को सरकार मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कुल बजट का 18 फीसदी बजट शिक्षा के लिए दिया है। सभी को शिक्षा में सुधार करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

शिमला। निजी स्कूलों द्वारा हर साल फीस बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले में कानूनी राय ली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर भी मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed