सुरभि ने 27 की उम्र में पास की एचएएस परीक्षा, पढ़िए कैसे पाई मंजिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की व्युंगल पंचायत के होआ गांव की सुरभी नेगी ने एचएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुरभी नेगी का चयन तहसीलदार पद के लिए हुआ है।
सुरभी नेगी ने मात्र 27 साल की उम्र में एचएएस की परीक्षा पास की है। सुरभी नेगी की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल रामपुर में हुई। इसके बाद उन्होंने जमा दो तक की शिक्षा डीपीएस झाकड़ी से की।
बीटेक में भी किया था टॉप
एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक की डिग्री हासिल की। इसमें भी सुरभी नेगी ने टॉप किया। यहां से उनका सेमसंग कंपनी बंगलूरू के लिए चयन हुआ।
इसके बाद उनकी सीनियर सॉफ्टरवेयर इंजीनियर के पद पर सालाना 15 लाख के पैकेज पर तैनाती हुई। लेकिन सुरभी नेगी की रुचि सिविल सर्विस में थी। नौकरी छोड़ कर सिविल सर्विस की तैयारियों में जुट गई और मेहनत रंग लाई।
सुरभी नेगी के पिता सतपाल नेगी दलाश ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। माता शीला नेगी आनी में शिक्षा विभाग में वीपीओ के पद पर कार्यरत है। सुरभी नेगी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।