फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   supreme court asks himachal govt for HPCA case

क्या एचपीसीए केस वापस लेगी हिमाचल सरकार: सुप्रीम कोर्ट

Sat, 20 Jan 2018 12:33 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jan 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
supreme court asks himachal govt for HPCA case

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश की नई सरकार से पूछा कि क्या वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हुई अनियमितता के मामले में सांसद अनुराग ठाकुर और एचपीसीए के खिलाफ आपराधिक मुकदमों को वापस लेगी?

विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए), अनुराग ठाकुर व अन्य दावा कर रहे थे कि ये सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं तो क्या नई भाजपा सरकार उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेगी?
विज्ञापन


न्यायाधीश एके सिकरी और अशोक भूषण की पीठ ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि आप (राज्य) हमारे सामने कहेंगे कि आप उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस ले रहे हैं। अनुराग ठाकुर और एचपीसीए पहले ही कह रहे थे कि ये मामले राजनीति से प्रेरित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

supreme court asks himachal govt for HPCA case

अब तो राज्य में आपकी सरकार है। क्या आप मामले को वापस लेंगे? हालांकि पीठ ने कहा कि यह राज्य सरकार को तय करना है कि उसे इस मामले में क्या करना है और अदालत कानून के अनुसार अपनी कार्यवाही जारी रखेगी।

वहीं, राज्य सरकार की तरफ से पेश महाधिवक्ता अशोक शर्मा और वकील डीके ठाकुर ने कहा कि फिलहाल उनके पास ऐसा कोई निर्देश नहीं है कि वे इस मामले को वापस ले लें। पीठ ने मामले की सुनवाई चार हफ्ते बाद करने की तारीख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed