{"_id":"658d15ea20a342edfd062428","slug":"supertime-scale-to-five-ias-officers-in-himachal-pradesh-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Govt: पांच आईएएस अफसर बने सचिव, दो को एसीएस बनाने की तैयारी में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Govt: पांच आईएएस अफसर बने सचिव, दो को एसीएस बनाने की तैयारी में सरकार
Fri, 29 Dec 2023 11:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:15 AM IST
सार
पांच पदोन्नतियों के साथ अब सचिव स्तर के अधिकारियों की संख्या प्रदेश में 11 हो गई है। छह अधिकारी पहले से प्रदेश सरकार में सचिव रैंक में हैं।
विज्ञापन
पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार में वर्ष 2008 बैच के पांच आईएएस अफसर सचिव बन गए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर कदम संदीप बसंत, आशीष सिंहमार, अमित कश्यप, राजेश शर्मा और राखिल काहलो को पदोन्नत किया गया है। आईएसएस की सेवा के कुल 16 साल पूरे होने पर इन अधिकारियों को सचिव का पद दिया गया है।
विज्ञापन
इन पांच पदोन्नतियों के साथ अब सचिव स्तर के अधिकारियों की संख्या प्रदेश में 11 हो गई है। छह अधिकारी पहले से प्रदेश सरकार में सचिव रैंक में हैं। सेवानिवृत्ति से तीन दिन पहले अमित कश्यप को सुपरटाइम स्केल ऑफ आईएएस लेवल 14 का पे मैट्रिक्स मिला है। कार्मिक विभाग की ओर से वीरवार को पांच आईएएस अफसरों को पदोन्नत करने की अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन
आगामी आदेशों तक पदोन्नत अफसर अपने वर्तमान पदों पर ही कार्य करते रहेंगे। उधर, सचिव पद पर पदोन्नत किए गए अधिकारियों में कदम संदीप बसंत अभी मंडलायुक्त शिमला, अमित कश्यप प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम, राजेश शर्मा राज्यपाल के सचिव और राखिल काहलों मंडलायुक्त मंडी के पद पर नियुक्त हैं। आशीष सिंहमार अभी स्टडी लीव पर गए हुए हैं।
विज्ञापन
1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं ओंकार, अनुराधा
प्रधान सचिव ओंकार शर्मा और अनुराधा ठाकुर को अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आईएएस में 30 साल की सेवा पूरी होने के बाद प्रधान सचिव को अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया जाता है। प्रधान सचिव ओंकार शर्मा के पास राजस्व, जनजातीय विकास और जलशक्ति विभाग का जिम्मा है। अनुराधा ठाकुर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव कारपोरेट कार्य मंत्रालय में कार्यरत हैं। यह दोनों अधिकारी 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
गर्ग और राजपूत को प्रधान सचिव बनाने की कवायद
सचिव डॉ. अमनदीप गर्ग और पुष्पेंद्र राजपूत को प्रधान सचिव बनाने की कवायद भी तेज हो गई है। आईएएस में 25 साल की सेवा पूरी होने के बाद सचिव को प्रधान सचिव बनाया जाता है। डॉ. गर्ग और पुष्पेंद्र राजपूत 1999 बैच के अधिकारी हैं। डाॅ. अमनदीप गर्ग के पास सचिव कार्मिक और वन का कार्यभार है। पुष्पेंद्र राजपूत संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली में अतिरिक्त सचिव के पद पर सेवारत हैं। उधर, प्रधान सचिव भरत खेड़ा और आरडी नजीम को अतिरिक्त मुख्य सचिव बनने के लिए अभी इंतजार करना होगा।