फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   superstition story of una distt himachal pradesh

अंधविश्वास : पिता की आत्मा बुलाने के नाम पर किया ऐसा ड्रामा, पहुंचे हवालात

Wed, 17 Oct 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक(ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक(ऊना) Updated Wed, 17 Oct 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
superstition story of una distt himachal pradesh

घर के मुखिया की मौत के सोलहवें दिन अंधविश्वास में आपत्तिजनक हरकत ने चार लोगों को हवालात पहुंचा दिया। मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है। आरोप है कि मृतक की रस्म क्रियाएं पूरी होने के बाद बेटा अपने मृतक पिता की आत्मा से बात करना चाहता था। तांत्रिक के कहने पर चार लोगों ने शराब पी और आपत्तिजनक हालत में नृत्य करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने हुड़दंग देख पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद बेटे सहित चार लोगों को हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, अंधविश्वास में आकर की गई इस आपत्तिजनक हरकत को लेकर आस पड़ोस के लोग भी खासे हैरान हैं।

विज्ञापन

superstition story of una distt himachal pradesh

जानकारी के अनुसार गगरेट विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति की मौत के सोलहवें दिन सोमवार को रस्म क्रियाएं की गईं। दिन के समय लोग अपने घरों को चले गए। शोकाकुल परिवार के कुछ सदस्यों ने रात होने पर एक तांत्रिक के कहने पर मृतक की आत्मा से संपर्क करना चाहा। इसके लिए मांस और शराब परोसी गई। फिर चार लोग रात साढ़े नौ बजे आपत्तिजनक अवस्था में नृत्य करने लगे।

पड़ोस से लोगों ने जब हुड़दंग जैसी आवाजें सुनीं तो खिड़की से झांककर देखा गया कि कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में नाच रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस टीम ने मौके पर मृतक के बेटे, एक जसूर के रहने वाले, एक इंदौरा निवासी और एक प्रवासी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल सरकारी अस्पताल में करवा कर छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने धारा 107/51के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed