फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   super aapple sold in bhatakuffer mandi

भट्ठाकुफर मंडी में 3700 में बिकी स्पर सेब की पेटी

Mon, 11 Jul 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
super aapple sold in bhatakuffer mandi
बड़े आकार के सेब को मिल रहे अच्छे रेट
विज्ञापन

शिमला। बड़े आकार के सेब को मंडियों में बढ़िया रेट मिल रहे हैं। इन दिनों मंडियों में पहुंच रहा अधिकांश सेब छोटे आकार का है जबकि मांग बडे़ आकार के सेब की है।
सोमवार को बढ़िया आकार के चलते ठियोग के माईपुल निवासी बागवान का स्पर किस्म का सेब 3700 रुपये प्रति पेटी (24 किलो) के रेट पर बिका। शर्मा आर्चड माईपुल के मालिक रमेश शर्मा ने बताया कि 600 पेड़ों के उनके बागीचे में अभी करीब 400 बॉक्स सेब बचा है। पिछले साल हॉफ बॉक्स में स्पर 1800 रुपये में बिका था। इस साल भी करीब बराबर ही दाम मिले हैं।
विज्ञापन

भट्ठाकुफर फल मंडी की पी कृष्ण कुमार एंड कंपनी 12 नंबर फर्म के संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि इन दिनों में मंडियों में छोटे आकार का सेब बिकने के लिए आ रहा है। खरीददार बड़े आकार के सेब की मांग कर रहा है। बड़े आकार के सेब को मार्केट में अच्छे रेट मिल रहे हैं। शर्मा आर्चड माईपुल से आए सेब को बड़े आकार के चलते 3700 रुपये प्रति बॉक्स रेट मिले हैं। इन दिनों बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते आने वाले दिनों में अच्छे आकार का सेब मंडियों में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed