फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sunny Thakur and Vishal Chandel pair became winners in badminton competition

Hamirpur: बैडमिंटन प्रतियोगिता में सन्नी ठाकुर और विशाल चंदेल की जोड़ी बनी विजेता

Tue, 14 Jan 2025 04:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2025 04:16 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र भोरंज के बगवाड़ा में बच्चों में खेलकूद की भावना पैदा करने के लिए लोहड़ी पर्व पर संध्या बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Sunny Thakur and Vishal Chandel pair became winners in badminton competition
बैडमिंटन प्रतियोगिता में सन्नी ठाकुर और विशाल चंदेल की जोड़ी बनी विजेता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र भोरंज के बगवाड़ा में बच्चों में खेलकूद की भावना पैदा करने के लिए लोहड़ी पर्व पर संध्या बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले की 16 टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक दिवसीय संध्या बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय यूथ क्लब के सदस्यों ने करवाया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइन मुकाबला सिद्धू व पंकू पट्टा और बिलासपुर के अमृत शर्मा व सुशील की जोड़ी के बीच खेला गया। अमृत शर्मा और सुशील की जोड़ी 2-1 से विजय रही।

विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बगवाड़ा के विशाल चंदेल व सन्नी ठाकुर की जोड़ी का सुशील चौहान व जगजीत चौहान की जोड़ी के बीच में हुआ। इसमें सन्नी ठाकुर व विशाल चंदेल विजय रहे। फाइनल मुकाबले में बगवाड़ा की टीम विशाल चंदेल व सन्नी ठाकुर की जोड़ी विजेता बनी तथा बिलासपुर के अमृत शर्मा व सुशील की जोड़ी उप विजेता बनी। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को 3100 रुपये व उप विजेता टीम को 2100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यूथ क्लब के सदस्य विशाल, रॉकी, अनिल कुमार, कुलवीर, मनोज, कुलदीप डोगरा, लक्की आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed