{"_id":"5d8ca54b8ebc3e0167561652","slug":"sunil-kumar-goldy-resigns-from-nsui-and-youth-congress-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील कुमार गोल्डी ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से दिया इस्तीफा, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील कुमार गोल्डी ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से दिया इस्तीफा, ये है वजह
Thu, 26 Sep 2019 05:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Sep 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा युवा कांग्रेस महासचिव एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि सुनील कुमार गोल्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गोल्डी ने कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा की पटरी से उतर चुकी है।
विज्ञापन
देश के लिए जो सपना जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने देखा था, उनके सिद्धांतों को दरकिनार कर वर्तमान कांग्रेस विचारधारा के उलट काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं को एक प्रखर विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सत्ता पक्ष को घेरना चाहिए था, वहां पार्टी पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने इन मुद्दों को लेकर समय-समय पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नादौन के विधायक सुखविंद्र सुक्खू को लिखा, लेकिन दोनों नेताओं ने विपक्ष की भूमिका को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। कहा कि हजारों कार्यकर्ता अपनी विचारधारा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
शीर्ष नेताओं को पार्टी विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। अगर कोई कार्यकर्ता या युवा सरकार के खिलाफ रणनीति तय करता है तो कांग्रेस का कोई भी नेता उसका समर्थन नहीं कर रहा है।
गोल्डी ने कहा कि पार्टी ने आजतक उन्हें जो भी भूमिका दी है उन्होंने पूरी कर्त्तव्य निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेवारी को निभाया है। किसी दूसरे राजनीतिक दल से जुड़ने का फिलहाल उनका कोई विचार नहीं है। वह समाज हित के कार्य करते रहेंगे।