फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sunil convey save environment by running 127 km in 15 hours from chandigarh to renuka lake.

रिकॉर्ड की दावेदारी, 15 घंटे में दौड़े 127 किमी

Tue, 24 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Tue, 24 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
sunil  convey save environment by running 127 km in 15 hours from chandigarh to renuka lake.

विश्व में जल सुरक्षा एवं गुणवत्ता को बनाए रखने को मैराथन प्रतिभागी सुनील शर्मा रविवार देर शाम को चंडीगढ़ की सुखना लेक से रेणुका झील के किनारे पहुंचे। उन्होंने रविवार सुबह 6 बजे सुखना झील से मैराथन दौड़ भरी। सुनील ने 127 किमी सफर लगभग 15 घंटों में पूरा किया। रविवार रात 8 बजे वह ददाहू पहुंचे।

विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। उनके सम्मान में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुनील का स्वागत सीपीएस विनय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कुछ विरले लोग ही ऐसी सफलता हासिल करते हैं। चंडीगढ़ से रेणुका तक की यात्रा एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन


धावक सुनील शर्मा रविवार देर शाम को जल, जंगल तथा झील बचाओ का संदेश लेकर रेणुका पहुंचे। उन्होेंने सर्वप्रथम अपनी मां प्रेमलता तथा पिता रामानंद के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वह रेणुका विस की माइना हाडेल पंचायत के माइना निवासी हैं। पैदल यात्रा के दौरान उनके साथ एक आठ वर्षीय आदित्य आर्य भी शामिल रहा। सुनील ने बताया कि वह जल रक्षा एवं गुणवत्ता को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उन्होंने यात्रा का कार्यक्रम बनाया। वह रेणुका झील को प्रदूषण मुक्त बनाना चाहते हैं। देश की मैराथन दौड़ में 17वां स्थान रखने वाले सुनील गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवाना चाहते हैं।


इस दौरान एसडीएम संगड़ाह अशोक चौहान, डीएफओ रेणुका अभिलाष दामोदरण, डा. रितेश आर्य, इना आर्य, ददाहू पंचायत प्रधान महेश अग्रवाल, एसीएफ श्रेष्ठानंद, आरओ रामकुमार वर्मा और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed