फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sumesh of Mandi became the state president of NPSEA Women's Wing

मंडी की सुमेश बनीं एनपीएसईए महिला विंग की राज्य अध्यक्ष

Mon, 10 Feb 2020 02:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Feb 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Sumesh of Mandi became the state president of NPSEA Women's Wing
- फोटो : अमर उजाला

न्यू पेंशन स्कीम इंप्लॉय एसोसिएशन (एनपीएसईए) की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रधान प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान संघ की महिला विंग कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें मंडी जिला की सुमेश को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में प्रदेश भर के लगभग 150 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कर्मचारियों के अहम मुद्दों और पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा की और आंदोलन के लिए रणनीति तैयार की गई। 

विज्ञापन


प्रदीप ठाकुर ने कहा कि एनपीएस से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की आर्थिक स्थिति इतनी खस्ता है कि घर की रोजी-रोटी तो दूर छोटे-मोटे खर्च भी पूरे नहीं हो पाते हैं। कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करना चाहती तो मंत्रियों और विधायकों को भी इसके अधीन लाया जाए ताकि वे एनपीएस कर्मचारियों के हालातों से रूबरू हो सकें।
विज्ञापन


 बैठक में तय किया गया कि एनपीएस कर्मचारी के पास संघ के पदाधिकारी पहुंचेंगे और उन्हें सदस्य बनाएंगे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हर संगठन से बैठक कर एकजुट होकर आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर संघ संरक्षक नरेश ठाकुर, महासचिव भारत शर्मा, कोषाध्यक्ष शशिपाल शर्मा, बिलासपुर जिला प्रधान राजेंद्र वर्धन, सदर खंड प्रधान अजय कुमार डोड व सभी जिलों के प्रधान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ये प्रस्ताव किए पारित
एनपीएसईए संविधान संशोधन, नए पदों का सृजन, पुरानी पेंशन बहाली के लिए रणनीति केे तहत विधायक आवास पर धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से मिलकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, प्रत्येक एनपीएस कर्मचारी को सदस्य बनाने का अभियान आदि। 14 फरवरी को हर जिला मुख्यालय पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में कैंडल मार्च का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed