फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhwinder sukhu targets anurag thakur

कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू ने अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, लगाया ये आरोप

Sun, 15 Apr 2018 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 15 Apr 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
sukhwinder sukhu targets anurag thakur

नादौन के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर हमीरपुर की अनदेखी के आरोप लगाए। शनिवार को हमीरपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सुक्खू ने कहा कि अनुराग ठाकुर खेल संघों पर कब्जा करना चाहते हैं।

विज्ञापन


कहा कि 25 साल तक सांसद रहते हुए अनुराग ने संसद में एक बार भी हिमाचल के विकास के विषय में सवाल नहीं पूछा। हर वर्ष सांसद निधि में मिलने वाले एक करोड़ रुपये भी विकास के बजाय फिजूल में उड़ाए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचते ही उनके चलने-फिरने और बोलने का स्टाइल तक बदल जाता है। सुक्खू ने कहा कि उन्होंने झूठ बोलने में पीएचडी कर रखी है। सर्वोच्च न्यायालय में झूठा शपथ पत्र देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए प्रेम कुमार धूमल ने भी हमीरपुर के लिए कुछ नहीं किया। हमीरपुर में तहसीलें, स्कूल, एसडीएम कार्यालय, जगह-जगह कॉलेज, एनआईटी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, मेडिकल कॉलेज सब कांग्रेस की देन हैं।

देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही भाजपा

sukhwinder sukhu targets anurag thakur

सुक्खू ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बांग्लादेश के तौर पर अलग राष्ट्र का निर्माण करने वाली कांग्रेस ने आजादी के बाद सुई से लेकर मंगलयान तक का सफर तय किया है।

पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण, 18 साल की उम्र में मतदान का अधिकार और सूचना एवं क्रांति का दौर कांग्रेस के समय शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी सर्जिकल स्टाइल पर देश में खूब गुणगान करते हैं। बीते चार वर्षों में कई माताओं के पुत्र शहीद हो चुके हैं। देश में जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed