फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sukhwinder Singh Sukhu Target Modi and Amit Shah.

कांग्रेस अध्यक्ष का मोदी-शाह पर निशाना, कहा- दो तानाशाहों की पार्टी है भाजपा

Mon, 10 Jul 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Mon, 10 Jul 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Sukhwinder Singh Sukhu Target Modi and Amit Shah.

भाजपा सिर्फ दो तानाशाहों नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पार्टी बनकर रह गई है। भाजपा में कोई भी फैसला मोदी और शाह की अनुमति के बगैर नहीं होता है। यह बात हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बल्ह के नेरचौक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने आप में एक विचारधारा है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने देश के लिए अपने बलिदान दिए हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह पिछले तीन सालों से सिर्फ भाषण देकर लोगों को गुमराह करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा का संगठन भी कमजोर हो चुका है। चुनावी वर्ष में अब बाहरी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को वक्ताओं के रूप में बुलाकर जनता को बेवकूफ  बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हिमाचल की जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने बल्ह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ आगामी चुनावों को लेकर तैयार रहने की नसीहत दी। कहा कि बल्ह में सिर्फ प्रकाश चौधरी चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। 


आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में मंडी कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, केशव नायक, अक्षय शर्मा, पवन ठाकुर, संजीव, महेंद्र गुप्ता, अजय ठाकुर, आशा वर्मा, सुमन चौधरी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed