फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhwinder singh sukhu statement over Massive Water Crisis in Himachal Pradesh

हिमाचल में पेयजल आपातकाल, प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह धराशायी: सुक्खू

Tue, 29 May 2018 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 29 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
sukhwinder singh sukhu statement over Massive Water Crisis in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश की राजधानी सहित तीस शहरों में घोर जल संकट को कांग्रेस ने पेयजल आपातकाल बताया है। प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि यह आज तक का सबसे बड़ा पेयजल संकट है। पीने के पानी की इतनी कमी राजधानी और प्रदेश के बड़े शहरों में कभी नहीं हुई। भीषण गर्मी में सरकार के साथ आईपीएच विभाग का पूरा प्रशासनिक ढांचा धराशायी हो गया है। 

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि शिमला शहर में पेयजल संकट ने पर्यटकों के सामने हिमाचल की नाक कटवाकर रख दी है। पानी के नाम पर पर्यटकों को लूटा जा रहा है। इससे देश में राज्य की फजीहत हो रही है। चूंकि, इन दिनों शिमला में पर्यटन अपने चरम पर है। कहा कि सरकार इतने दिन से चले आ रहे जल संकट को दूर करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बना पाई।
विज्ञापन


कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि शिमला में समानांतर सरकार चल रही है। जयराम सरकार, नगर निगम और आईपीएच विभाग का आपस में कोई तालमेल नहीं है। निगम के समानांतर सरकार चलाने से ही शहर में घोर जल संकट खड़ा हुआ है। निगम मेयर और अधिकारियों ने जमीनी स्थिति से भी सरकार को अवगत नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यह संकट बढ़ता जा रहा है। सुक्खू ने कहा कि प्रतीत होता है कि आईपीएच विभाग ने गर्मियों के लिए कोई तैयारी ही नहीं की थी। अगर विभाग अलर्ट होता तो प्रदेश में पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि नहीं मचती। उन्होंने जयराम सरकार को सलाह दी है कि हनीमून पीरियड से बाहर निकलकर जनता की समस्याएं सुलझाएं। बड़ी संख्या में टैंकर लगाकर लोगों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। पर्यटकों से पानी के नाम पर हो रही लूट भी रोकी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed