जवानों की शहादत पर बोली कांग्रेस, दुश्मन को 56 इंच का सीना दिखाएं मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद से लेकर देश के भीतर सुरक्षा बलों पर हो रहे हमलों और जवानों की शहादत पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला किया है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सुरखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जुमलों से बाज आएं और दुश्मनों से अपने वीर जवानों की शहादत का बदला लें।
कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश की आंतरिक सुरक्षा कमजोर हुई है और सुरक्षा बलों के साथ ही सेना के कैंपों पर आतंकी हमले बढ़े हैं।
सुक्खू ने कहा कि यूपीए सरकार के समय नापाक पड़ोसी से बदला लेने के लिए 56 इंच के सीना दिखाने की बात करने वाले मोदी अब क्यों कड़ी कार्रवाई का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। बीते तीन दिनों में अर्धसैनिक बलों और सेना के 28 जवान शहीद हुए हैं।
25 सीआरपीएफ जवानों की जान सुकमा नक्सली हमले में गई जबकि 3 जवानों को आतंकियों ने श्रीनगर के कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। देश की सुरक्षा नीति पर सवाल उठ रहे हैं और मोदी सरकार जवानों की शहादत पर मूकदर्शक बनी हुई है।
हवाई सेवाएं मोदी के कहने पर नहीं, कोर्ट के आदेश के बाद शुरू
वहीं, शिमला रैली को लेकर भी सुक्खू ने मोदी पर झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का आरोप भी लगाया। कहा कि दिल्ली से शिमला के बीच हवाई उड़ानें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद शुरू हुई हैं।
मोदी उड़ान योजना का नाम देकर इसका झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही स्टंट की कीमतें कम करने को लेकर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।