फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder sukhu statement regarding apple plants on forest land

सेब पौधों पर कुल्हाड़ी चलाने के मामले को लेकर सुक्खू ने सीएम से उठाई ये मांग

Wed, 09 May 2018 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 09 May 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
 sukhvinder sukhu statement regarding apple plants on forest land

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन भूमि पर सेब के पौधों को काटने की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि वन विभाग की मनमानी कार्रवाई को तत्काल रोका जाए। हाईकोर्ट के आदेशों पर अमल हो।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा है कि अधिकारी पूर्व सरकार की नीति और हाईकोर्ट के अंतरिम आदेशों को भी मानने को तैयार नहीं हैं। मनमर्जी से सेब के पौधों पर कुल्हाड़ी चलाकर किसानों को बेदखल किया जा रहा है।
विज्ञापन


वन विभाग के दावे कोरे साबित हो रहे हैं। विभाग के अनुसार 28 सौ बीघा भूमि मात्र 13 किसानों के पास है, लेकिन कार्रवाई से अनेक छोटे किसानों पर बेदखली की मार पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरशाही कर रही हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना

 sukhvinder sukhu statement regarding apple plants on forest land

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सेब बहुल क्षेत्र में लघु, सीमांत और भूमिहीन किसानों के लिए पांच बीघा तक सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर मानवीय आधार पर राहत प्रदान की गई है।

हाईकोर्ट का भी इस पर अंतरिम आदेश आ चुका है। कांग्रेस पार्टी इसका स्वागत करती है, लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की अफसरशाही हाईकोर्ट के आदेशों की भी खुलेआम अवहेलना कर रही है।

दुख की बात है कि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। न तो पूर्व कांग्रेस सरकार की नीति के तहत छोटे किसानों को राहत दे रही है न ही हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना कराने में दिलचस्पी दिखा रही है। पांच बीघा तक सरकारी भूमि वाले किसानों को किसी सूरत में भूमिहीन न किया जाए। 

कांग्रेस के कार्यकाल में बढ़े अवैध निर्माण : जयराम

 sukhvinder sukhu statement regarding apple plants on forest land

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश के भीतर माफिया को पूरा संरक्षण दिया जाता रहा है। इसके चलते ही अवैध निर्माण हुए। कसौली में मारी गई टीसीपी की महिला अधिकारी की मौत के लिए भी मुख्यमंत्री ने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए अवैध निर्माण को

जिम्मेदार ठहराया। मंगलवार को शिमला में बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर जमकर पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही अवैध कब्जों को लेकर खुली छूट दी थी। इसके चलते दिन दहाड़े अवैध कब्जे होते रहे और सरकार देखती रही। इसके चलते कोर्ट एवं एनजीटी को अवैध कब्जों को तोड़ने के निर्देश देने पड़े, जिसके कारण महिला अधिकारी की कसौली में जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed